Dhanteras Shubh Muhurat धनतेरस पर भगवान धन्वन्तरि की उपासना का महत्व, राशि अनुसार करें इन चीजों की खरीदारी, बदल जाएगी फूटी किस्मत

Khabarwala 24 News New Delhi : Dhanteras Shubh Muhurat हर वर्ष कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस मनाया जाता है। सनातन शास्त्रों में निहित है कि समुद्र मंथन के दौरान भगवान धन्वन्तरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। इसके चलते कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर भगवान धन्वन्तरि […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : Dhanteras Shubh Muhurat हर वर्ष कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस मनाया जाता है। सनातन शास्त्रों में निहित है कि समुद्र मंथन के दौरान भगवान धन्वन्तरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे।

इसके चलते कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर भगवान धन्वन्तरि की उपासना की जाती है। इसके साथ ही स्वर्ग या चांदी से निर्मित आभूषणों की खरीदारी की जाती है। इसके अलावा, लोग बर्तन भी खरीदते हैं। अगर आप भी धनतेरस पर खरीदारी करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो राशि अनुसार इन चीजों का क्रय कर सकते हैं।

Dhanteras डेट और शुभ मुहूर्त (Dhanteras Shubh Muhurat)

वैदिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि 29 अक्टूबर को सुबह 10 बजकर 31 मिनट से शुरू होगी और 30 अक्टूबर को दोपहर 01 बजकर 15 मिनट पर समाप्त होगी। उदया तिथि गणना के अनुसार, 29 अक्टूबर को धनतेरस मनाया जाएगा। इस दिन पूजा का शुभ समय संध्याकाल 06 बजकर 31 मिनट से लेकर 08 बजकर 13 मिनट तक है। इस समय भगवान धन्वन्तरि की पूजा कर सकते हैं।

राशि के अनुसार रत्न खरीदारी (Dhanteras Shubh Muhurat)

मेष राशि के जातक धनतेरस पर माणिक्य या मूंगा रत्न की खरीदारी कर सकते हैं। इसे अंगूठी में जड़वाकर धारण कर सकते हैं।

वृषभ राशि के जातक चांदी के सिक्के या मछली की खरीदारी कर सकते हैं। इस उपाय को करने से कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत होता है।

मिथुन राशि के जातक अपनी आर्थिक स्थिति के अनुसार धनतेरस पर सोने का सिक्का या सोने का आभूषण खरीद सकते हैं।

कर्क राशि के जातक धनतेरस पर चांदी के सिक्के की खरीदारी करें। इस उपाय को करने से कुंडली में चंद्रमा मजबूत होगा।

सिंह राशि के जातक धनतेरस पर पीतल का कलश खरीद सकते हैं। इसके अलावा, स्वर्ण आभूषण की भी खरीदारी कर सकते हैं।

कन्या राशि के जातक पन्ना रत्न की खरीदारी कर सकते हैं। इसके साथ ही चांदी का सिक्का या आभूषण भी खरीद सकते हैं।

तुला राशि के जातक धनतेरस पर हीरा से निर्मित आभूषण खरीदें। इसके अलावा, चांदी का सिक्का भी खरीद सकते हैं।

वृश्चिक राशि के जातक धनतेरस पर तांबे का बर्तन खरीदकर लाएं। इसके अलावा, कुबेर यंत्र भी घर पर स्थापित कर सकते हैं।

धनु राशि के जातक धनतेरस पर सोने का सिक्का खरीद सकते हैं। इसके अलावा, कांसे का कलश खरीदकर घर ले आएं।

मकर राशि के जातक धनतेरस पर चांदी की खरीददारी कर सकते हैं। इसके साथ ही बर्तन की भी खरीदारी कर सकते हैं।

कुंभ राशि के जातक नीलम रत्न अंगूठी में जड़वाकर धारण कर सकते हैं। चांदी से निर्मित श्रीफल की खरीदारी कर सकते हैं।

मीन राशि के जातक धनतेरस पर सोने के सिक्के की खरीदारी कर सकते हैं। इसके साथ ही पीतल के बर्तन खरीद सकते हैं।

Disclaimer : यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Khabarwala 24 News इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News