बरेली में विवाद से किसे मिलेगा फायदा, राशिद अल्वी ने पूछा सवाल

नई दिल्ली, 27 सितंबर (khabarwala24)। ‘आई लव मुहम्मद’ को लेकर बरेली में हुए विवाद को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राशिद अल्वी ने भाजपा को आड़े हाथ लिया है। उन्होंने कहा कि बरेली में जो कुछ भी हुआ, उसके पीछे बड़ी साजिश है और मुझे लगता है कि इसके पीछे भाजपा का हाथ है। उन्होंने […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

नई दिल्ली, 27 सितंबर (khabarwala24)। ‘आई लव मुहम्मद’ को लेकर बरेली में हुए विवाद को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राशिद अल्वी ने भाजपा को आड़े हाथ लिया है। उन्होंने कहा कि बरेली में जो कुछ भी हुआ, उसके पीछे बड़ी साजिश है और मुझे लगता है कि इसके पीछे भाजपा का हाथ है। उन्होंने बरेली विवाद की निष्पक्ष न्यायिक जांच की मांग की है।

khabarwala24 से बातचीत में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा कि ‘आई लव मुहम्मद’ पर किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए, लेकिन बरेली में हुई घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने सवाल उठाया कि उत्तर प्रदेश में इस मुद्दे को लेकर जो कुछ हो रहा है, इसका राजनीतिक फायदा कौन उठाएगा?

अल्वी ने कानून के बुनियादी उसूल का हवाला देते हुए कहा कि चाहे कोई अपराध हो या राजनीतिक आंदोलन, जिसे फायदा पहुंचता है, वही इसके पीछे होता है। बरेली में जो हुआ, इसके पीछे निश्चित रूप से बड़ी साजिश है और भाजपा इसके पीछे है।

भाजपा पर बड़ा आरोप लगाते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा पूरे यूपी के हालात खराब करना चाहती है, क्योंकि 2027 में विधानसभा चुनाव आने वाले हैं। अल्वी ने पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा, बरेली में किसने ऐसी आवाज दी कि इतनी बड़ी संख्या में लोग एकजुट हो गए? क्या इंटेलिजेंस को पता नहीं था? क्या पुलिस को पहले से जानकारी नहीं थी?

उन्होंने कहा कि पहले भीड़ को इकट्ठा होने देते हैं, फिर बेकसूर लोगों पर डंडों से बर्बरता की जाती है। उसके बाद मुसलमानों के खिलाफ बयानबाजी शुरू हो जाती है। जो लोग यह सब कराते हैं, वे अपने घरों में आराम से बैठे रहते हैं, जबकि पिटने वाले मासूम होते हैं।

अल्वी ने कहा कि मैं दुआ करता हूं कि यह यूपी के अन्य इलाकों में न फैले, लेकिन भाजपा चुनाव जीतने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के बयान पर अल्वी ने केंद्र सरकार को जवाब देने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि जब सवाल किया जाता है, तो वे कहते हैं कि हमारे सभी पायलट सुरक्षित वापस आ गए, लेकिन सच्चाई क्या है, भारत सरकार को ही बतानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि चीन-पाकिस्तान के साथ खड़ा था, सऊदी अरब ने पाकिस्तान के साथ डिफेंस कॉन्ट्रैक्ट किया है, अमेरिकी राष्ट्रपति पाकिस्तान के आर्मी चीफ को अपने साथ खाना खिलाते हैं। हमारी विदेश नीति पूरी तरह फेल हो चुकी है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि केंद्र सरकार को विदेश नीति पर गंभीरता से विचार करना चाहिए, दुनिया में भारत की छवि को बेहतर बनाना चाहिए। इसके लिए ऐसा विदेश मंत्री होना चाहिए, जो सक्षम हो।

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related News

Breaking News