नई दिल्ली,17 अक्टूबर (khabarwala24)। भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के घुसपैठिए वाले बयान का समर्थन करते हुए कहा कि घुसपैठियों को देश से निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि यह देश कोई धर्मशाला नहीं है, जहां कोई भी मुंह उठाकर रह सके।
khabarwala24 से बातचीत में उन्होंने कहा कि देश के संसाधन पहले नागरिकों के लिए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार घुसपैठियों को बाहर करेगी, चाहे वे किसी भी धर्म के हों।
खंडेलवाल ने विपक्षी दलों, खासकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वे अल्पसंख्यक समुदाय को वोट का बंधक बनाकर राजनीतिक कार्ड खेलते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबका साथ-सबका विकास करते हैं। इस दृष्टि से कोई घुसपैठिया भारत में नहीं रह सकता, चाहे वह बांग्लादेश से आया हो या पाकिस्तान से।
अमित शाह के मतदाता सूची और एसआईआर को लेकर दिए बयान पर कहा कि कोई भी व्यक्ति स्वीकार नहीं करेगा कि वोटर लिस्ट में मृतकों के नाम, स्थानांतरित लोगों के नाम या डबल वोटिंग वालों के नाम शामिल हों, लेकिन केवल घुसपैठिए या राहुल गांधी जैसे लोग ही इसका पक्ष ले सकते हैं। गृह मंत्री ने स्पष्ट किया है कि एसआईआर पहली बार नहीं हो रहा, पहले भी हुआ है।
पंजाब में एक डीआईजी के घर से 5 करोड़ रुपए की रिश्वत मिलने के मामले पर खंडेलवाल ने कहा कि यह पंजाब सरकार के भ्रष्टाचार को उजागर करता है। उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाला देश है। रिश्वत लेने वाले को पैसे लौटाने पड़ेंगे। कोई भी बेईमानी नहीं चलेगी।
अभिनेता मनोज बाजपेयी के कथित राजद समर्थन वाले वायरल वीडियो पर खंडेलवाल ने कहा कि बाजपेयी ने खुद स्पष्ट किया है कि उनका इससे कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि यह विपक्ष का प्रोपगैंडा है। वे वीडियो फैला रहे हैं, लेकिन बिहार की जनता जाग चुकी है। एनडीए के नेतृत्व में नीतीश कुमार की सरकार फिर बनेगी।
दिल्ली में दीपावली की तैयारियों को लेकर खंडेलवाल ने कहा कि कर्तव्य पथ पर 2 लाख दीप जलाने का दृश्य केवल कल्पना मात्र से रोमांचित करता है। उन्होंने कहा कि देश के कर्तव्य पथ पर सबसे बड़ा त्योहार दीपावली की सभ्यता और पारंपरिक विशेषता न केवल भारत में, बल्कि विश्व भर में चमकती है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को इस सराहनीय कदम के लिए बधाई।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


