राहुल गांधी हमेशा अपने कर्तव्यों का पालन करते हैं : प्रमोद तिवारी

लखनऊ, 19 जनवरी (khabarwala24)। राज्यसभा सांसद और कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने सोमवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के रायबरेली दौरे, देश की रक्षा नीति, जम्मू-कश्मीर में हालिया आतंकी मुठभेड़, और मनरेगा योजना के नाम में बदलाव को लेकर प्रतिक्रिया दी।प्रमोद तिवारी ने khabarwala24 से बताया कि राहुल गांधी आज लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

लखनऊ, 19 जनवरी (khabarwala24)। राज्यसभा सांसद और कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने सोमवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के रायबरेली दौरे, देश की रक्षा नीति, जम्मू-कश्मीर में हालिया आतंकी मुठभेड़, और मनरेगा योजना के नाम में बदलाव को लेकर प्रतिक्रिया दी।

प्रमोद तिवारी ने khabarwala24 से बताया कि राहुल गांधी आज लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे, क्षेत्र की समस्याएं सुनेंगे और विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी हमेशा अपने निर्वाचन क्षेत्र के लिए समय निकालते हैं और सांसद के रूप में अपने कर्तव्यों का पालन करते हैं।

रक्षा मामलों पर बोलते हुए तिवारी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बयान का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने आत्मनिर्भर रक्षा क्षेत्र की बात कही थी। तिवारी ने कहा कि पहले देश का रक्षा क्षेत्र मुख्य रूप से सार्वजनिक क्षेत्र तक सीमित था, लेकिन अब निजी क्षेत्र की भागीदारी बढ़ी है।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार चीन और पाकिस्तान का नाम लिए बिना ही चुनौतियों की बात करती है, जबकि गलवान की घटना के लिए चीन जिम्मेदार है। देश की सेना को मजबूत करने की परंपरा जवाहरलाल नेहरू से लेकर इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, नरसिंह राव और अटल बिहारी वाजपेयी तक सभी प्रधानमंत्रियों ने निभाई है।

- Advertisement -

जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति पर चिंता जताते हुए तिवारी ने कहा कि इस साल की पहली बड़ी आतंकी मुठभेड़ में भारतीय सेना के आठ जवान घायल हुए हैं, जिनमें से तीन को हेलिकॉप्टर से एयरलिफ्ट किया गया।

उन्होंने इसे बेहद शर्मनाक बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री पहले दावा करते थे कि नोटबंदी से आतंकवाद खत्म हो जाएगा, लेकिन आज भी पहलगाम जैसे इलाकों में हमले हो रहे हैं।

प्रमोद तिवारी ने सवाल उठाया कि जब सैनिक सुरक्षित नहीं हैं, तो आम नागरिक और पर्यटक कैसे सुरक्षित रहेंगे। उन्होंने कश्मीर घाटी में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की।

मनरेगा योजना के नाम में बदलाव पर बोलते हुए तिवारी ने राहुल गांधी के बयान का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि मजदूरों के अधिकार छीने जा रहे हैं और यह लेबर कानूनों के खिलाफ है। मनरेगा का नाम बदलना भाजपा की ‘गांधी विरोधी सोच’ को दिखाता है। पहले ‘राइट टू वर्क’ और ‘राइट टू वेजेस’ जैसी गारंटी के तहत करोड़ों रुपए से ज्यादा का काम हुआ, जिससे लाखों मजदूरों को फायदा मिला। नई योजना से भूमिहीन मजदूरों और जरूरतमंदों के साथ धोखा हुआ है।

नोएडा में 27 वर्षीय युवक की गड्ढे में गिरकर मौत के मामले पर तिवारी ने इसे सरकार और नोएडा प्राधिकरण की विफलता बताया। उन्होंने कहा कि सड़क से संकेत हटे हुए थे, गड्ढों की शिकायत पहले ही की जा चुकी थी, फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। युवक मदद के लिए चीखता रहा, अपने पिता को पुकारता रहा, लेकिन सिस्टम उसे बचा नहीं पाया।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News