चंडीगढ़, 3 अक्टूबर (khabarwala24)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने तरनतारन विधानसभा उपचुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार के रूप में हरमीत सिंह संधू का नाम घोषित कर दिया है। यह घोषणा तरनतारन में आयोजित एक रैली के दौरान की गई, जहां मान ने संधू को जनता का पसंदीदा चेहरा बताते हुए कहा कि सर्वे में वे सबसे मजबूत उम्मीदवार नजर आ रहे हैं।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रैली को संबोधित करते हुए कहा, “आम तौर पर पार्टी का उम्मीदवार होता है, मगर ये जनता के उम्मीदवार हैं।” उन्होंने कहा कि संधू की राजनीतिक यात्रा 30 वर्षों से अधिक पुरानी है और स्थानीय लोगों का उन पर गहरा विश्वास है।
दरअसल, तरनतारन सीट पर उपचुनाव की जरूरत तब पड़ी जब ‘आप’ के विधायक कश्मीर सिंह सोहल का जून 2025 में निधन हो गया। सोहल की मौत के बाद यह सीट खाली हो गई, और अब ‘आप’ इस पर अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए संधू पर दांव लगा रही है। यह फैसला ‘आप’ के लिए रणनीतिक है, क्योंकि तरनतारन में पंथिक वोट बैंक महत्वपूर्ण है।
संधू तरनतारन से तीन बार विधायक रह चुके हैं। वे ग्रामीण और कृषि मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखते हैं, जो इस सीट के लिए फायदेमंद हो सकता है।
संधू हाल ही में शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) छोड़कर ‘आप’ में शामिल हुए थे। जुलाई 2025 में चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री भगवंत मान और ‘आप’ पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया की मौजूदगी में उनका स्वागत किया गया था। संधू के शामिल होने से पार्टी को ‘शिरोमणी अकाली दल’ और अन्य विपक्षी दलों से चुनौती का सामना करने में आसानी हो सकती है। हालांकि, स्थानीय स्तर पर कुछ ‘आप’ नेताओं ने संधू की नियुक्ति पर असंतोष जताया था, लेकिन पार्टी ने उन्हें तरनतारन का प्रभारी भी बना दिया।
उपचुनाव की तारीखों की घोषणा अभी बाकी है, लेकिन मुख्यमंत्री मान का यह फैसला पंजाब की राजनीति में नया मोड़ ला सकता है।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


