Operation Sindoor बंद हुए 24 एयरपोर्ट की सूची आई सामने, पैसेंजर्स के लिए जारी हुई एडवाइजरी

Khabarwala 24 News New Delhi: Operation Sindoor भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच देशभर के 24 एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है। देश के लुधियाना, बंठिडा, पटियाला, जैसलमेर समेत करीब 24 एयरपोर्ट को 10 मई तक बंद रखने का निर्देश जारी किया गया है। इसी के साथ ही हवाई यात्रियों के लिए एडवाइजरी भी जारी की […]

spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Operation Sindoor भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच देशभर के 24 एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है। देश के लुधियाना, बंठिडा, पटियाला, जैसलमेर समेत करीब 24 एयरपोर्ट को 10 मई तक बंद रखने का निर्देश जारी किया गया है। इसी के साथ ही हवाई यात्रियों के लिए एडवाइजरी भी जारी की गई है। बताया जा रहा है कि लोगों की सुरक्षा को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

430 उड़ानें भी रद्द

गुरुवार को 10 मई तक 24 एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि इस बीच 430 उड़ानों को रद्द भी किया गया है। आंकड़ों के हिसाब से रद उड़ानों देश में कुल उड़ानों का तीन प्रतिशत हैं। उड़ानों पर नजर रखने वाले प्लेटफार्म फ्लाइटराडार 24 के अनुसार, पाकिस्तान और भारत के पश्चिमी गलियारे के ऊपर का एयरस्पेस नागरिक उड़ानों के लिए तकरीबन खाली है।

ये एयरपोर्ट रहेंगे बंद

जानकारी के मुताबिक, चंडीगढ़, श्रीनगर, अमृतसर, लुधियाना, भुंतर, किशनगढ़, पटियाला, शिमला, कांगड़ा – गग्गल, बठिंडा, जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर, हलवारा, पठानकोट, जम्मू, लेह, मुंद्रा, जामनगर, हीरासर, पोरबंदर, केशोद, कांडला, भुज एयरपोर्ट बंद किए गए हैं। एयरलाइंस ने लोगों की सुरक्षा को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। फिलहाल 10 मई तक एयरपोर्ट बंद रखने का निर्देश दिया गया है। अगर पाकिस्तान से तनाव बना रहता है तो यह डेट आगे भी बढ़ सकती है।

एयरपोर्ट की सुरक्षा हुई कड़ी

देश के जिन एयरपोर्ट को बंद किया गया है वहां सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सेना ने इन एयरपोर्ट को अपनी सुरक्षा में ले लिया है। इसके अलावा देश के अन्य एयरपोर्ट पर दो से तीन लैयर में यात्रियों की जांच करने के भी निर्देश दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि जो एयरपोर्ट अभी चालू हैं वहां पर आने वाले यात्रियों को ठीक तरह से जांच की जाएगी। संदिग्ध दिखने वाले शख्स को तुंरत हिरासत में लेने का भी निर्देश जारी किया गया है।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News