नई दिल्ली, 17 जनवरी (khabarwala24)। भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने महाराष्ट्र निकाय चुनाव परिणामों को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि इन नतीजों से यह साबित हो गया है कि जनता ने महा घाड़ी या इंडी गठबंधन को नकार दिया है।
जगदंबिका पाल ने khabarwala24 से कहा, “2024 के लोकसभा चुनाव में भी देश की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार सरकार बनाने का अवसर दिया है।”
उन्होंने आगे बताया कि महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में महायुति की सरकार बनी और देश की सबसे बड़ी नगर निगम बीएमसी में भी जनता ने महायुति पर भरोसा जताया है।
उन्होंने कहा कि मुंबई नगर निगम का बजट करीब 80 हजार करोड़ रुपए का है, जो कई राज्यों के बजट से भी ज्यादा है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की जनता ने भारी बहुमत से महायुति को जीत दिलाई है और पूरे महाराष्ट्र में जनता ने महायुति पर विश्वास दिखाया है।
वहीं सांसद नरेश बंसल ने भी महाराष्ट्र के निकाय चुनाव नतीजों पर प्रतिक्रिया दी।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की विकास केंद्रित राजनीति को भाजपा शासित राज्य सरकारें जमीन पर उतार रही हैं।
नरेश बंसल ने कहा कि महाराष्ट्र में पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत, प्रधानमंत्री के सक्षम नेतृत्व और उद्धव ठाकरे गुट की कथित तुष्टिकरण की राजनीति की असफलता के कारण जनता का रुझान बदला है।
इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुवाहाटी और कोलकाता को जोड़ने वाली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का उद्घाटन करने जा रहे हैं। इस पर भी भाजपा सांसद नरेश बंसल ने खुशी जताई।
उन्होंने यह भी कहा कि पिछले 11 से 12 वर्षों में देशभर में सड़क, रेल और हवाई संपर्क के क्षेत्र में तेजी से प्रगति हुई है। लगातार नई वंदे भारत ट्रेनों की शुरुआत हो रही है और शनिवार को वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के उद्घाटन के साथ एक और क्रांतिकारी कदम उठाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि यह ट्रेन यात्रियों के लिए आरामदायक और आधुनिक सुविधाओं से लैस होगी, जिससे लंबी दूरी की यात्रा और भी आसान बनेगी।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


