नई दिल्ली, 4 दिसंबर (khabarwala24)। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के दौरे के बीच रूसी संघ के स्वास्थ्य मंत्री मिखाइल मुराश्को भारत पहुंच गए हैं। मिखाइल मुराश्को और जेपी नड्डा के बीच बैठक हुई, जिसमें स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से वार्ता हुई।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि रूसी संघ के स्वास्थ्य मंत्री मिखाइल मुराश्को से मुलाकात की। हमने स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की और स्वास्थ्य क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग और साझेदारी बढ़ाने पर सहमति जताई। दोनों पक्षों ने किफायती और अच्छी क्वालिटी की स्वास्थ्य सेवा तक पहुंच के साझा विजन को आगे बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
यह मुलाकात रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भारत की दो दिवसीय राजकीय यात्रा के बीच हुई है।
इससे पहले दिन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने रूसी समकक्ष आंद्रेई बेलौसोव से मुलाकात की। उन्होंने नई दिल्ली में सैन्य और सैन्य तकनीकी सहयोग पर 22वीं भारत-रूस अंतर-सरकारी आयोग की मंत्रिस्तरीय बैठक की सह-अध्यक्षता की।
रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि बैठक के दौरान दोनों नेता रक्षा क्षेत्र में दोनों देशों के बीच बहुआयामी संबंधों की पूरी श्रृंखला की समीक्षा करेंगे। वे आपसी हित के समकालीन क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान करेंगे।
यह 2022 में यूक्रेन के साथ रूस का युद्ध शुरू होने के बाद पुतिन की भारत की पहली यात्रा है।
पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन शुक्रवार को मीडिया को एक बयान देंगे। साथ ही, पुतिन महात्मा गांधी स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।
रूसी राष्ट्रपति के सहयोगी यूरी उशाकोव के अनुसार, पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय संबंधों और अंतरराष्ट्रीय स्थिति के महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
पुतिन की भारत यात्रा के दौरान व्यापार और आर्थिक सहयोग के प्रमुख पहलुओं पर चर्चा की जाएगी और कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। दोनों देशों के बीच कई समझौतों पर हस्ताक्षर होने की भी उम्मीद है, जिसमें भारतीय श्रमिकों को रूस जाने में सुविधा देने वाला एक समझौता भी शामिल है।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


