IPS Sweta Shrimali साबरमती जेल में जिनकी निगरानी में रहता है लॉरेंस बिश्नोई, जानिए राजस्थान की रहने वाली उस IPS ऑफिसर के बारें में

Khabarwala 24 News New Delhi : IPS Sweta Shrimali जिस कुख्यात अपराधी की वजह से बॉलीवुड में चर्चांओं की बौछार हो गई है उस लॉरेंस बिश्नोई के जेल में की जाने वाली एक-एक हरकतों की निगरानी लेडी सिंघम आईपीएस अधिकारी श्वेता श्रीमाली के जरिए रखी जाती है। आईपीएस श्वेता श्रीमाली ने 2023 में ही साबरमती […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : IPS Sweta Shrimali जिस कुख्यात अपराधी की वजह से बॉलीवुड में चर्चांओं की बौछार हो गई है उस लॉरेंस बिश्नोई के जेल में की जाने वाली एक-एक हरकतों की निगरानी लेडी सिंघम आईपीएस अधिकारी श्वेता श्रीमाली के जरिए रखी जाती है। आईपीएस श्वेता श्रीमाली ने 2023 में ही साबरमती जेल की कमान संभाली है। इन्होंने 2010 सिविल सर्विसेज परीक्षा में सेलेक्शन के बाद सें बतौर आईपीएस ज्वाइन किया था।

साबरमती जेल में हाई सिक्योरिटी में (IPS Sweta Shrimali)

अभी फिलहाल, लॉरेंस बिश्नोई को साबरमती जेल में हाई सिक्योरिटी में रखा गया है। महाराष्ट्र के मुंबई के बांद्रा में दशहरे के दिन बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनकी हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली। अब सलमान खान को जान से मारने की धमकी लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से दी गई है।

गुजरात कैडर में पति-पत्नी आईपीएस (IPS Sweta Shrimali)

तेज-तर्रार ऑफिसर श्वेता श्रीमाली और पति सुनील जोशी, दोनों ही गुजरात कैडर में प्रशासन का हिस्सा हैं। श्वेता श्रीमाली साबरमती सेंट्रल जेल तो वहीं पति सुनील जोशी गुजरात एटीएस का हिस्सा हैं। दोनों ने ही 2010 में यूपीएससी की परीक्षा को पास किया था। उन्होंने ऑल ओवर इंडिया में यूपीएससी की परीक्षा में 79 रैंक हासिल की थी।

श्रीमाली राजपूतों की धरती राजस्थान से (IPS Sweta Shrimali)

आईपीएस श्वेता श्रीमाली राजपूतों की धरती राजस्थान से हैं। स्कूल दिनों से ही आईपीएस श्वेता पढ़ने में काफी होशियार थीं. उन्होंने पूरी लगन और शिद्दत से अपनी पढ़ाई को पूरा किया। ग्रैजुएशन में उन्होंने बीए को चुना और उसके बाद यूपीएससी की तैयारी में जुट गईं। कड़ी मेहनत और लगन के बाद उन्हें परीक्षा में सफलता भी मिली।

श्रीमाली ने इन जिलों में किया है काम (IPS Sweta Shrimali)

श्वेता श्रीमाली ने अहमदाबाद में डीसीपी के तौर पर काम किया। उसके बाद उन्हें आदिवासियों के बाहुल्य इलाके की कमान सौंपी गई, जिसमें डांग जिले में उन्होंने बतौर एसपी काम किया। अब वो साबरमती सेंट्रल जेल में डीआईजी के पद पर काम कर रही हैं।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

Related News

Breaking News