नहर पार के किसानों ने कृष्ण पाल गुर्जर को सौंपा ज्ञापन

फरीदाबाद, 31 अगस्त (khabarwala24)। फरीदाबाद नहर पार क्षेत्र के किसानों ने रविवार को केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर से मुलाकात की। 15 से 20 गांवों के किसानों ने मंत्री के कार्यालय पहुंचकर अपनी जमीनों को अधिग्रहित न किए जाने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा।इस दौरान कृष्ण पाल गुर्जर ने किसानों को आश्वासन दिया […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

फरीदाबाद, 31 अगस्त (khabarwala24)। फरीदाबाद नहर पार क्षेत्र के किसानों ने रविवार को केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर से मुलाकात की। 15 से 20 गांवों के किसानों ने मंत्री के कार्यालय पहुंचकर अपनी जमीनों को अधिग्रहित न किए जाने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा।

इस दौरान कृष्ण पाल गुर्जर ने किसानों को आश्वासन दिया कि सरकार किसी भी किसान की जमीन उसकी मर्जी के बिना अधिग्रहित नहीं करेगी।

आश्वासन मिलने के बाद किसानों ने कहा कि लंबे समय से उन्हें डर था कि सरकार उनकी जमीन जबरन अधिग्रहित कर लेगी। इसको लेकर किसान लगातार आंदोलन की तैयारी कर रहे थे। लेकिन, मंत्री के समक्ष अपनी बात रखने के बाद उन्हें राहत मिली।

किसानों की चिंताओं को दूर करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने मीडिया से बातचीत में साफ किया कि हरियाणा सरकार किसी भी किसान की जमीन उसकी मर्जी के बिना अधिग्रहित नहीं करेगी।

उन्होंने कहा कि 15 से 20 गांवों के किसान यहां आए थे, उन्हें चिंता थी कि सरकार उनकी जमीन अधिग्रहण कर सकती है, जिन किसानों की इच्छा होगी, वही अपनी जमीन सरकार को देंगे। लेकिन, उससे पहले सरकार उनके सामने उचित दाम रखेगी। यदि किसान संतुष्ट हैं तो जमीन देंगे, अन्यथा किसी की जमीन जबरन नहीं ली जाएगी।

मंत्री ने आगे कहा कि मैंने सरकार की ओर से उन्हें आश्वासन दिया है और उनकी चिंता दूर की है। किसानों को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। सरकार उनकी सहमति के बिना किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं करेगी।

इस मौके पर किसानों के साथ ज्ञापन देने पहुंचे कांग्रेस के पूर्व विधायक ललित नागर ने भी मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि किसान कई दिनों से इस डर से परेशान थे कि उनकी जमीन सरकार अधिग्रहित कर लेगी। केंद्रीय राज्य मंत्री के आश्वासन के बाद किसानों ने राहत की सांस ली है। हम इसके लिए मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर का धन्यवाद करते हैं। अब हमें पूरा भरोसा है कि सरकार जबरदस्ती कोई जमीन नहीं लेगी।

एएसएच/एबीएम

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related News

Breaking News