भाजपा के नए अध्यक्ष बने नितिन नबीन, एचडी कुमारस्वामी समेत कई नेताओं ने दी बधाई

नई दिल्ली, 20 जनवरी (khabarwala24)। देश की राजधानी दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में नितिन नबीन ने मंगलवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभाला। वह इस पद को संभालने वाले सबसे कम उम्र के नेता बन गए। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी समेत कई नेताओं ने उन्हें बधाई दी।केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने एक्स […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

नई दिल्ली, 20 जनवरी (khabarwala24)। देश की राजधानी दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में नितिन नबीन ने मंगलवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभाला। वह इस पद को संभालने वाले सबसे कम उम्र के नेता बन गए। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी समेत कई नेताओं ने उन्हें बधाई दी।

केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने एक्स पोस्ट में लिखा, “नितिन नबीन को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभालने पर हार्दिक बधाई। उनकी संगठनात्मक क्षमता, राजनीतिक अनुभव और सार्वजनिक जीवन के प्रति प्रतिबद्धता एनडीए गठबंधन को मजबूत करेगी और राष्ट्रीय राजनीति में सकारात्मक योगदान देगी।”

- Advertisement -

उन्होंने आगे कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दमदार नेतृत्व में एनडीए एक मजबूत और स्थिर गठबंधन के तौर पर उभरा है, जो विकास, सुशासन और लोगों की आकांक्षाओं के लिए समर्पित है। नितिन नवीन एनडीए गठबंधन को और मजबूत करने, सहयोगियों के बीच बेहतर तालमेल बनाने और विकसित भारत के लिए हमारे सामूहिक विजन को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।”

भाजपा सांसद रवि किशन ने लिखा, “भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर नितिन नबीन को हार्दिक बधाई एवं सफल कार्यकाल हेतु अनंत शुभकामनाएं। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में आपका यह कार्यकाल पार्टी को नई गति प्रदान करते हुए राष्ट्रसेवा के संकल्प को और अधिक मजबूत करेगा। आपका कार्यकाल सफल, प्रेरक और स्मरणीय रहे, यही मंगलकामना है।”

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने लिखा, “भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर नितिन नबीन को हार्दिक बधाई एवं सफल कार्यकाल हेतु अनंत शुभकामनाएं। मुझे पूरा भरोसा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में आपका यह कार्यकाल पार्टी को नई गति प्रदान करते हुए राष्ट्रसेवा के संकल्प को और अधिक मजबूत करेगा। आपका कार्यकाल सफल, प्रेरक और स्मरणीय रहे- यही मंगलकामना है।”

- Advertisement -

भाजपा बिहार के प्रदेश मंत्री संतोष रंजन राय ने लिखा, “एक निष्ठावान कार्यकर्ता का राष्ट्रीय नेतृत्व तक पहुंचना संगठन की आंतरिक लोकतंत्र की जीत है। नितिन नबीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर हार्दिक बधाई। आपके साथ का अनुभव और आपका संघर्ष हमें सदैव आगे बढ़ने की प्रेरणा देता रहेगा। उज्ज्वल कार्यकाल हेतु अनंत शुभकामनाएं।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News