लेह, 6 दिसंबर (khabarwala24)। लेह हवाई अड्डे पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने शनिवार को मॉक ड्रिल का आयोजन किया। इस मॉक ड्रिल का नाम ‘वार्षिक सीटीसीपी मॉक अभ्यास-2025’ रखा गया। इसका मुख्य मकसद यह सुनिश्चित करना था कि अगर आतंकी हमला होता है, तो सुरक्षाबल स्थिति को काबू करने के लिए क्या प्रयास करेंगे।
इस संबंध में सीआईएसएफ ने पहले से ही पूरी रूपरेखा तैयार कर ली थी, जिसके आधार पर इस मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।
इस मॉक ड्रिल में एयरपोर्ट के अधिकारियों ने भी पूरा सहयोग दिया। इस दौरान यह सुनिश्चित किया गया कि सब कुछ तय रूपरेखा के आधार पर ही किया जाए।
मॉक ड्रिल के दौरान यह देखने की कोशिश की गई कि अगर किसी कारणवश आतंकवादी हमला होता है, तो ऐसी स्थिति में सुरक्षाबल की तरफ से सबसे पहले क्या कदम उठाए जाएंगे। आखिरकार सुरक्षाबल स्थिति को सामान्य बनाने की दिशा में क्या कुछ कदम उठाएगा। इसे एक अभ्यास के रूप में दोहराने के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया, जिसमें सभी लोगों की तरफ से 100 फीसदी योगदान रहा, चाहे वो सीआईएसएफ का जवान हो या एयरपोर्ट का अधिकारी।
इस मॉक ड्रिल को संपन्न कराने की दिशा में मुख्य रूप से इस अभ्यास में सीआईएसएफ, एएआई, राज्य पुलिस, बीडीडीएस, आईबी, सीआईडी और एयरलाइन कर्मचारियों ने अपनी तरफ से सहयोग सुनिश्चित किया।
मॉक ड्रिल में अपनी तरफ से सहयोग देने वालों ने कहा कि इस तरह के आयोजन से हमें एक सुरक्षित माहौल मिलने की संभावना प्रबल होती है और हमारे जवान हर प्रकार की स्थिति का सामना करने के लिए मानसिक रूप से तैयार होते हैं, जिससे हमारी सुरक्षा सुनिश्चित होती है।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।










