नजमुद्दीन हवारी बने रालोद के प्रदेश उपाध्यक्ष

Khabarwala24NewsHapur: राष्ट्रीय लोकदल के वरिष्ठ नेता डा.नजमुद्दीन हवारी राष्ट्रीय लोकदल (अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ) का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। हवारी के इस मनोनयन पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है। राष्ट्रीय लोकदल (अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ) के प्रदेश अध्यक्ष आरिफ महमूद ने नगर के नूरवफान गंज निवासी वरिष्ठ रालोद नेता डा.नजमुद्दीन हवारी को प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत […]

spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala24NewsHapur: राष्ट्रीय लोकदल के वरिष्ठ नेता डा.नजमुद्दीन हवारी राष्ट्रीय लोकदल (अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ) का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। हवारी के इस मनोनयन पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है।
राष्ट्रीय लोकदल (अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ) के प्रदेश अध्यक्ष आरिफ महमूद ने नगर के नूरवफान गंज निवासी वरिष्ठ रालोद नेता डा.नजमुद्दीन हवारी को प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि वह इस दायित्व का निर्वाहन करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की विचारधारा और स्वर्गीय चौधरी अजित सिंह की नीतियों में आस्था रखते हुए राष्ट्रीय लोकदल के संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे।
संगठन को मजबूत करेंगे:हवारी
राष्ट्रीय लोकदल अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष डाक्टर नजमुद्दीन हवारी ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ अधिकारियों ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी दी है उसे वह हर हाल में पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार करने के साथ साथ बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक व अन्य समाज के लोगों को पार्टी से जोड़ा जाएगा और संगठन को मजबूत किया जाएगा। हवारी ने कहा कि रालोद ने हमेशा किसान, मजदूर, व्यापारी, अधिवक्ता समेत सभी वर्गों की आवाज को जोरशोर को उठाया है और आगे भी उठाता रहेगा। प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के कारण हर वर्ग का व्यक्ति परेशान है। आगामी लोकसभा और नगर निकाय चुनाव में जनता भाजपा को जवाब दे देगी। किसान को गन्ने का भुगतान नहीं मिल रहा है। फसलों की उपज के दाम न मिलने, बिजली के बढ़े दाम, महंगाई से वह परेशान है। रालोद सभी वर्गों की लड़ाई जोरशोर स लड़ेगा।

 

Add
Add

42837147-0841-450c-b1a9-40cbe87b1125

Sda
Sda

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News