Odisha TRAIN ACCIDENT ट्रेन हादसा: ट्रेन हादसे में मुआवजे के लिए पति को झूठा मारा, शव की पहचान भी की,जानिए कैसे खुली महिला को पोल

Odisha TRAIN ACCIDENT Khabarwala24NewOdisha: ओडिशा Odisha के बालासोर जिले में बीते शुक्रवार की शाम हुए भीषण रेल हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवार को राज्य सरकार और रेलवे की तरफ से सहायता राशि दी जा रही है। हालांकि इसमें भी जालसाजी का मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने यह सहायता राशि […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Odisha TRAIN ACCIDENT Khabarwala24NewOdisha: ओडिशा Odisha के बालासोर जिले में बीते शुक्रवार की शाम हुए भीषण रेल हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवार को राज्य सरकार और रेलवे की तरफ से सहायता राशि दी जा रही है। हालांकि इसमें भी जालसाजी का मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने यह सहायता राशि हासिल करने के लिए अपने पति की मौत का ही झूठा दावा कर दिया। इस महिला के पति ने इस मामले को लेकर अपनी पत्नी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है, जिसके बाद से वह फरार बताई जा रही है।

क्या है मामला

कटक जिले के मणियाबांदा की निवासी गीतांजलि दत्ता ने दावा किया था कि उसके पति बिजय दत्ता की 2 जून को रेल हादसे में मौत हो गई थी। उसने एक शव की पहचान अपने पति के रूप में भी की थी.।हालांकि, दस्तावेजों की जांच के बाद पता चला कि महिला का दावा झूठा था। पुलिस ने बताया कि उस वक्त महिला को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया, लेकिन महिला की मुश्किलें तब शुरू हुईं, जब उसके पति बिजय दत्ता ने मणियाबांदा थाने में इस मामले को लेकर शिकायत दर्ज करवाई। उन्होंने बताया कि महिला गिरफ्तारी की डर से फरार है। बताया गया कि महिला बीते 13 वर्ष से अपने पति से अलग रह रही थी।

पति ने क्या लगाया आरोप

पुलिस ने बताया कि बिजय ने गीतांजलि के खिलाफ सरकारी पैसे हड़पने की कोशिश करने और उसकी मौत का झूठा दावा करने को लेकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, मणियाबंदा थाना पुलिस ने बताया कि पुलिस ने बिजय को बालासोर जिले के बहानागा थाने में शिकायत दर्ज कराने को कहा है, क्योंकि हादसा वहीं हुआ था।

Odisha train accident ट्रेन हादसा: ट्रेन हादसे में मुआवजे के लिए पति को झूठा मारा, शव की पहचान भी की,जानिए कैसे खुली महिला को पोल Odisha train accident ट्रेन हादसा: ट्रेन हादसे में मुआवजे के लिए पति को झूठा मारा, शव की पहचान भी की,जानिए कैसे खुली महिला को पोल Odisha train accident ट्रेन हादसा: ट्रेन हादसे में मुआवजे के लिए पति को झूठा मारा, शव की पहचान भी की,जानिए कैसे खुली महिला को पोल

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News