Agra गर्भवती पत्नी की हत्या कर खुद थाने पहुंचा पति, दस माह पहले किया था प्रेम विवाह

Khabarwala24 News Agra: यूपी के जनपद आगरा में शाहगंज क्षेत्र में पति ने गला दबाकर पत्नी की हत्या कर दी। वह बच नहीं जाए इसके बाद उसकी गर्दन पर चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार किया। इतना ही नहीं हत्या के बाद पति खुद थाने पहुंचा। पुलिस से कहा कि गर्भवती पत्नी को मार डाला। पुलिस ने […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala24 News Agra: यूपी के जनपद आगरा में शाहगंज क्षेत्र में पति ने गला दबाकर पत्नी की हत्या कर दी। वह बच नहीं जाए इसके बाद उसकी गर्दन पर चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार किया। इतना ही नहीं हत्या के बाद पति खुद थाने पहुंचा। पुलिस से कहा कि गर्भवती पत्नी को मार डाला। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। दस माह पहले ही लव मैरिज की थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दहेज हत्या की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया है। अन्य ससुरालीजन फरार हैं।

आगरा निवासी प्रवीन नाम का युवक थाने पहुंचा। पुलिस को बताया कि पत्नी से झगड़ा हुआ था। उसने पत्नी को मार डाला। यह सुनकर थाने में पहुंचे पुलिस कर्मी सन्न रह गए। उसे हिरासत में लिया। उससे पूछा कि घर कहां है। शादी कब हुई थी। पत्नी का मायका कहां पर है। प्रवीन ने पुलिस को बताया कि पत्नी का मायका उसके घर के पास ही है। पुलिस ने मायके वालों को सूचना दी।

- Advertisement -

पुलिस की एक टीम घटना स्थल पर पहुंची। प्रवीन के घरवाले भाग चुके थे। कमरे में पत्नी की लाश पड़ी थी। खून बिखरा हुआ था। पूछताछ में प्रवीन ने पुलिस को बताया कि पत्नी पांच माह से गर्भवती थी। रात को झगड़ा हो गया था। उसने गुस्से में पत्नी का गला दबाया। पत्नी बच जाएगी तो उसे जेल भिजवा देगी। इसके चलते रसोई में गया। वहां से चाकू लेकर आया। गर्दन पर कई प्रहार किए। पहले भागने वाला था। बाद में सोचा कि पुलिस तो पकड़ ही लेगी। कब तक भागेगा, इसलिए खुद थाने पहुंच गया।

प्रेम जाल में फंसाया था।

मृतका ने सपने में भी नहीं सोचा था कि जिसकी खातिर वह अपने घरवालों से लड़ी वही उसकी जान ले लेगा। मृतका के परिजन ने पुलिस को बताया कि करीब दो साल पहले प्रवीन ने बेटी को स्कूल जाते समय जाल में फंसाया था। दस महीने पहले उन्हें बताए बिना दोनों ने लव मैरिज कर ली। बेटी के आगे वे भी झुक गए। आठ माह पहले रीति रिवाज से शादी कराई थी। दहेज में बाइक और जेवरात दिए थे। दो माह बाद ही प्रवीन ने बेटी का उत्पीड़न शुरू कर दिया था।

दहेज उत्पीड़न का लगाया आरोपी

मृतका के परिजन का आरोप है कि प्रवीन दहेज में एक प्लाट मांग रहा था। बेटी इसके खिलाफ थी। प्रवीन आए दिन बेटी के साथ मारपीट करता था। बेटी गर्भवती थी। उसे लगता था कि रिश्ता तोड़ेगी तो मायके वाले ही ताना मारेंगे। बोलेंगे कि पति तो उसने खुद चुना था। इस कारण वह खामोश रहती थी। नैना ने चार महीने पहले प्रवीन की पुलिस से शिकायत की थी। पुलिस ने शांतिभंग में उसका चालान किया था।

- Advertisement -

Agra गर्भवती पत्नी की हत्या कर खुद थाने पहुंचा पति, दस माह पहले किया था प्रेम विवाह Add Agra गर्भवती पत्नी की हत्या कर खुद थाने पहुंचा पति, दस माह पहले किया था प्रेम विवाह Agra गर्भवती पत्नी की हत्या कर खुद थाने पहुंचा पति, दस माह पहले किया था प्रेम विवाह Agra गर्भवती पत्नी की हत्या कर खुद थाने पहुंचा पति, दस माह पहले किया था प्रेम विवाह

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News