Walnut Benefits सर्दियों में अखरोट खाने के होते हैं ये फायदे, पेट से लेकर दिमाग तक रहता है हेल्दी

Khabarwala 24 News New Delhi: Walnut Benefits सर्दियों में अखरोट खाने के एक नहीं बल्कि कई सारे फायदे हो सकते है। इसे कई लोग अपने दिमाग को तेज करने के लिए हर रोज खाते हैं। ये ड्राई फ्रूट पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। ये न केवल खाने में टेस्टी होते हैं बल्कि शरीर को […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: Walnut Benefits सर्दियों में अखरोट खाने के एक नहीं बल्कि कई सारे फायदे हो सकते है। इसे कई लोग अपने दिमाग को तेज करने के लिए हर रोज खाते हैं। ये ड्राई फ्रूट पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। ये न केवल खाने में टेस्टी होते हैं बल्कि शरीर को भी हेल्दी रखते हैं।

अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड, एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर होते हैं। ये हार्ट को हेल्दी रखने और खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं। साथ ही ये ब्रेन के फोकस को बढ़ाते हैं। आइए जानते हैं कि इसके और क्या-क्या फायदे हो सकते हैं?

अखरोट के फायदे (Walnut Benefits)

अगर आप इसे रोज खाते हैं तो इससे आपके शरीर की कमजोरी दूर होती है, नसें मजबूत होती है, आपकी स्किन ग्लो करती है, बाल मजबूत होते हैं, याददाश्त अच्छी होती है और हड्डियां मजबूत होती हैं। इसके लिए आप हर रोज दो अखरोट को भिगोकर खा सकते हैं और आप चाहें तो इसके साथ दूध भी ले सकते हैं। साथ ही ये भी ध्यान रखे कि इसकी तासीर गर्म होती है, इसलिए इसे पानी में भिगोकर ही लें।

हार्ट के लिए हेल्दी (Walnut Benefits)

अखरोट ओमेगा-3 फैटी एसिड और अल्फा-लिनोलेनिक एसिड से भरपूर होते हैं। ये एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं, जिसे खराब कोलेस्ट्रॉल के रूप में जाना जाता है और एचडीएल कोलेस्ट्रॉल अच्छा कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाते हैं। कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल में रहने से हार्ट हेल्दी रहता है और स्ट्रोक का खतरा भी कम होता है। इसके अलावा अखरोट में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करता है।

ब्रेन के लिए फायदेमंद (Walnut Benefits)

अखरोट में मौजूद ओमेगा-३ फैटी एसिड और अल्फा-लिनोलेनिक एसिड दिमाग को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। जर्नल ऑफ न्यूट्रिशन में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, ये दिमाग के कोशिकाओं के बीच संबंध को बेहतर बनाते हैं, जिससे आपका फोकस और याददाश्त तेज होता है। ओमेगा-३ फैटी एसिड दिमाग में सूजन को कम करता है।

आंतों को रखता है हेल्दी (Walnut Benefits)

अखरोट आंतों को हेल्दी रखने में मदद करता है। जर्नल न्यूट्रिएंट्स में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, अखरोट में मौजूद फाइबर प्रीबायोटिक के रूप में काम करती है, जो आपके आंत में अच्छे बैक्टीरिया को पोषण देती है। ये आंत के अनुकूल बैक्टीरिया शॉर्ट-चेन फैटी एसिड बनाते हैं, जो कोलन कोशिकाओं को हेल्दी रखते हैं। ये खाने को सही तरीके से पचाने में मदद करता है, जिससे डाइजेशन सिस्टम हेल्दी रहता है।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News