Kidney Stone किडनी के लिए नमक के साथ ये 4 सफेद चीजें भी हैं जहर

Khabarwala 24 News New Delhi: Kidney Stone पिछले कुछ समय से हमारी लाइफस्टाइल और डाइट में काफी चेंज आया है। काफी तेजी से बढ़ती अनहेल्दी डाइट के कारण कई तरह की गंभीर बीमारियों का जोखिम भी तेजी से बढ़ा है। हालांकि, जब बॉडी में कैल्शियम और कोलेस्ट्रॉल ज्यादा हो जाता है, तब भी पथरी बनती […]

spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Kidney Stone पिछले कुछ समय से हमारी लाइफस्टाइल और डाइट में काफी चेंज आया है। काफी तेजी से बढ़ती अनहेल्दी डाइट के कारण कई तरह की गंभीर बीमारियों का जोखिम भी तेजी से बढ़ा है। हालांकि, जब बॉडी में कैल्शियम और कोलेस्ट्रॉल ज्यादा हो जाता है, तब भी पथरी बनती है। ऐसे में किडनी को हेल्दी और मजबूत बनाने के लिए हेल्दी डाइट का होना बेहद जरूरी है।

इन सफेद चीजों से बनाएं दूरी (Kidney Stone)

कभी-कभी खाने-पीने की कुछ ऐसी चीजें होती हैं, वो किडनी को गंभीर नुकसान करती है और पथरी की समस्या बनती है। दरअसल, कुछ लोगों को किडनी की परेशानी तब दिखती है, जब हमारी किडनी ज्यादा गंभीर सिचुएशन में पहुंच जाती है।

किडनी में ज्यादा समस्या होने पर इंफेक्शन और यूरिन में प्रोटीन लीकेज का पता चल जाता है और तब तक शरीर का सबसे अहम ऑर्गन खराब हो चुका होता है। आइए जान लेते हैं कि किडनी को स्वस्थ बनाए रखने के लिए किन सफेद चीजों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए।

किडनी के लिए ये चीजें हैं जहर (Kidney Stone)

ज्यादा चीनी या शक्कर का सेवन (Kidney Stone)

शक्कर का ज्यादा यूज हेल्थ के लिए घातक हो सकता है। शक्कर या चीनी का ज़्यादा खाने से न केवल शुगर बढ़ता है बल्कि किडनी के लिए भी खतरनाक होता है।

नमक का अधिक सेवन (Kidney Stone)

नमक में सोडियम भरपूर में पाया जाता है और ज्यादा खाने से शरीर में सोडियम का बैलेंस बिगड़ जाता है। इसके ज्यादा सेवन करने से ब्लड प्रेशर बढ़ता है और किडनी के काम पर बहुत बुरा असर पड़ता है और विषैले तत्व बाहर नहीं आ पाते हैं।

केले का सेवन (Kidney Stone)

केले में भरपूर पोटेशियम पाया जाता है और सोडियम कम होता है। अगर केला खाते हैं, तो शरीर में पोटेशियम का लेवल बढ़ता है और पोटेशियम का ज्यादा बढ़ना किडनी के लिए हानिकारक होता है।

सफेद ब्रेड (Kidney Stone)

अगर डेली सफेद ब्रेड नाश्ते में खाते हैं, तो किडनी मरीजों को गेहूं के ब्रेड से परहेज ही करना चाहिए।

कैसे रखें हेल्दी (Kidney Stone)

वर्कआउट किया करें।
वजन कंट्रोल करें।
स्मोकिंग से बचें।
खूब पानी पिएं।
जंक फूड से बचें।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News