Eyes protecting tips in summers आंखों में हीट वेव से हो सकती हैं कई समस्याएं

Khabarwala 24 News New Delhi:Eyes protecting tips in summers गर्मी का प्रकोप धीरे-धीरे बढ़ रहा है। देश के कई इलाकों में तापमान में इजाफा हो रहा है। हीट वेव को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है। गर्मी के इस मौसम में आंखों की देखभाल करना भी जरूरी है। अगर इस मामले में लापरवाही की […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi:Eyes protecting tips in summers गर्मी का प्रकोप धीरे-धीरे बढ़ रहा है। देश के कई इलाकों में तापमान में इजाफा हो रहा है। हीट वेव को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है। गर्मी के इस मौसम में आंखों की देखभाल करना भी जरूरी है। अगर इस मामले में लापरवाही की जाती है तो आंखों की सेहत बिगड़ सकती है। सूरज से निकलने वाली किरणें और तेज गर्मी आंखों को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, दुनिया में 15 मिलियन लोग मोतियाबिंद के कारण अंधे हैं । इनमें से 10 प्रतिशत लोगों की बीमारी का कारण अल्ट्रावॉयलेट रेडिएशन (पराबैंगनी किरणें) हो सकती हैं।

गर्मी में बढ़ जाती हैं आंखों की समस्या (Eyes protecting tips in summers)

गर्मी के मौसम में देखा जाता है कि आंखों की समस्याएं बढ़ जाती हैं। इस दौरान ड्राई आई की समस्या अधिक देखी जाती है। यूवी रेडिएशन के अत्यधिक संपर्क में आने से कॉर्निया पर सनबर्न हो सकता है। इसकी वजह से आंखों मे दर्द हो सकता है। आंखों की एलर्जी भी गर्मियों के महीनों में ज्यादा होती है। इस एलर्जी से आंखों मे खुजली और पानी आ सकता है।

सूरज कि किरणों से आंखों को कर सकती है प्रभावित (Eyes protecting tips in summers)

चिकित्सकों का कहना है कि सूरज की किरणें आंखों को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकती है। सूरज कि किरणें कुछ मामलों में विजन लॉस का कारण तक बन सकती है।सूरज की किरणों से आंखों में रूखापन आ सकता है। लंबे समय तक गर्म तापमान में रहने से आंखों में कई तरह की समस्याएं हो सकती है। गर्मियों में मौसम में आंखों की परेशानियों वाले मरीजों की संख्या बढ़ जाती है। जिनको पहले से आंखों की कोई बीमारी है तो उनको भी खास ध्यान रखने की जरूरत है।

कैसे करें आंखों की बचाव (Eyes protecting tips in summers)

सनग्लास लगाएं

ऐसे सनग्लास लगाएं जो पूरी तरह से UVA और UVB सुरक्षा प्रदान करते हों और सुनिश्चित करें कि वे पूरे आँख को कवर करें।

छाया में रहें

जब आप तेज धूप के दौरान बाहर हों, तो हानिकारक UV किरणों के सीधे संपर्क में आने से बचें और कोशिश करें कि छाया में रहें।

ड्राई आई का मैनेजमेंट

गर्मियों में तेज हवाओं और ज्यादा तापमान के कारण ड्राई आई सिंड्रोम बढ़ सकता है, इससे बचने के लिए लुब्रिकेटिंग आई ड्रॉप्स का उपयोग करें।

आंखों को धोएं

इस मौसम में आपको दिन में तीन से चार बार अपनी आंखों को हल्के ठंडे पानी से धोना चाहिए।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News