Khabarwala 24 News Hapur: थाना Hapur देहात थाना क्षेत्र के मोहल्ला महताब गढ़ी में एक युवक का गला रेत दिया गया। इस वारदात को किसी और ने नहीं बल्कि उसकी पत्नी और प्रेमी ने अंजाम दिया। प्रेमी के साथ पत्नी अपने एक बच्चे को लेकर फरार हो गई। वारदात के बाद मौके पर लोग पहुंचे और पुलिस को वारदात के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराकर आरोपी पत्नी और प्रेमी की तलाश शुरू कर दी है।
क्या है पूरा मामला (Hapur)
Hapur के मोहल्ला महताब गढ़ी निवासी राहुल मेरठ के एक होटल में वेटर की नौकरी करता है। कुछ समय पहले उसकी शादी मुजफ्फरनगर के गांव शाहपुर निवासी प्रीति के साथ हुई थी। उसके दो बच्चे भी हैं। बड़ी बेटी किसी रिश्तेदारी में गई थी। जबकि छोटा बेटा घर पर ही प्रीति के साथ मौजूद था। बताया गया कि राहुल की रात में ड्यूटी थी। लेकिन, देर रात वापस अपने घर Hapur लौट आया। घर में पत्नी को प्रेमी के साथ देख विवाद हो गया। आरोप है कि प्रेमी और पत्नी ने राहुल का गला रेतकर हत्या का प्रयास किया। गला रेतने के बाद आरोपी पत्नी प्रीति अपने बच्चे को लेकर प्रेमी के साथ फरार हो गई।
क्या बोले थाना प्रभारी
थाना Hapur देहात प्रभारी सुमित कुमार ने बताया कि इस वारदात का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश में उनके मिलने के संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।





