Hapur छत के रास्ते चोरों ने घर में बोला धावा, सोता रहा परिवार, आभूषण, नगदी लेकर हुए फरार

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur यूपी के जनपद हापुड़ की पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के मोल्ला सद्दीकपुरा में चोरों ने एक घर में धावा बोलकर नगदी, आभूषण चोरी कर ले गए। वारदात के समय परिजन सोता रहा। सुबह परिजन जब सोकर उठे तो उन्हें वारदात के बारे में पता चला। क्या है पूरा मामला (Hapur) कोतवाली […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur यूपी के जनपद हापुड़ की पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के मोल्ला सद्दीकपुरा में चोरों ने एक घर में धावा बोलकर नगदी, आभूषण चोरी कर ले गए। वारदात के समय परिजन सोता रहा। सुबह परिजन जब सोकर उठे तो उन्हें वारदात के बारे में पता चला।

क्या है पूरा मामला (Hapur)

कोतवाली पिलखुवा क्षेत्र के मोहल्ला सद्दीकपुरा निवासी इमरान परिवार के साथ घर में सो रहा था। देर रात चोरों ने छत के रास्ते घर में प्रवेश कर लिया। बताया गया कि चोरों ने ्मारी में रखे 20 हजार रुपये , सोने व चांदी के आभूषण, गुल्लक में रखे पांच हजार रुपये चोरी कर फरार हो गए।

परिजन को हुई वारदात की जानकारी (Hapur)

परिवार के सदस्य सोमवार की सुबह जब उठे तो उन्होंने देखा कि सामान इधर उधर फैला पड़ा है। जिसे देख वह घबरा गए। आनन फानन में उन्होंने आसपास में पूछतछ की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। पीड़ित ने इस संबंध में पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पिलखुवा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की (Hapur)

कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। प्रयास है कि जल्द से जल्द वारदात का पर्दाफाश कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जा सके।

Hapur छत के रास्ते चोरों ने घर में बोला धावा, सोता रहा परिवार, आभूषण, नगदी लेकर हुए फरार Hapur छत के रास्ते चोरों ने घर में बोला धावा, सोता रहा परिवार, आभूषण, नगदी लेकर हुए फरार

Add
Add

Add
Add

Hapur
Hapur

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News