मुंबई, 3 दिसंबर (khabarwala24)। इंडियन टेलीविजन अकादमी (आईटीए) के 25 साल पूरे होने पर कई टेलीविजन हस्तियों ने अवॉर्ड शो में शिरकत की। इस मौके पर मशहूर अभिनेता रोहित रॉय ने khabarwala24 से बातचीत में इंडस्ट्री के पुराने और नए दौर की तुलना करते हुए कुछ महत्वपूर्ण विषयों पर अपनी बात रखी।
उन्होंने अपने करियर के शुरुआती से लेकर अब तक के सफर को याद करते हुए बताया कि टीवी की दुनिया में अभी तक कोई खास बदलाव नहीं आया है।
उन्होंने कहा, “मुझे टेलीविजन इंडस्ट्री में बतौर अभिनेता 30 साल पूरे हो गए हैं। स्वाभिमान साल 1995 में आया था, जबकि आईटीए साल 2000 से शुरू हुआ है। मैं आईटीए के हर फंक्शन में किसी न किसी तरह से शामिल होता हूं। शुरुआती के 10 सालों तक मैंने कई कार्यक्रम होस्ट किए हैं और परफॉर्म भी किया। वहीं, विरासत के लिए मुझे बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड भी मिला है।”
रोहित ने आईटीए की तारीफ करते हुए कहा, “ये अवॉर्ड इतने ट्रांसपेरेंट होते हैं कि इसके लिए कोई भी घूस नहीं चलती है, क्योंकि मैं अंजू रंजन और शशि रंजन के बेहद करीब हूं और मैंने कभी इसका गलत फायदा नहीं उठाया और न ही कभी उठाना चाहूंगा।
अभिनेता ने कहा कि अवॉर्ड जीतकर दिल को खुशी मिली है कि आपको जनता कितना प्यार करती है और अगर घर में सजाने के लिए चाहिए, फिर तो कोई बात ही नहीं है।
उन्होंने कहा, “अगर कोई एक्टर सिफारिश से अवॉर्ड जीतता है तो उसे उस जीत की खुशी नहीं मिलती। जब मुझे ‘विरासत’ के लिए अवॉर्ड मिला था, तब मुझे पता था कि दर्शकों को मेरा किरदार सचमुच पसंद आया है।”
रोहित ने ओटीटी और टीवी के बीच की तुलना पर अपनी राय रखते हुए कहा, “टीवी में अभी तक ऐसा है कि कोई एक-दो शो गलती से हिट हो गए तो, उसी फॉर्मेट में कुछ शो बना दिए जाते हैं। वहीं, डांस रियलिटी शो के ये हाल हैं कि अगर कोई शो हिट हुआ तो थोड़ा फॉर्मेट बदलकर दूसरा बना देते हैं। ऐसा होना चाहिए, लेकिन थोड़ा तो बदलाव लेकर आएं, जिससे हम ओटीटी के साथ मुकाबला कर सकें ताकि मैं ओटीटी न देखकर टीवी में वो शो देखूं।”
उन्होंने शो की कहानियों को लेकर कहा, “अभी मेरी पत्नी मानसी एक शो पर काम कर रही है, जो एक सुपरहिट मराठी शो का हिंदी रूपांतर है। उसकी कहानी एक इंडियन मिडिल क्लास फैमिली की है क्योंकि हमारे देश में आम मिडिल क्लास के संघर्ष आज भी वही हैं, इसलिए कहानियां भी वही रहती हैं। जब तक ये संघर्ष नहीं बदलेंगे, कहानियां भी नहीं बदलेंगी।”
युवा एक्टर्स को सलाह देते हुए रोहित ने कहा, “केवल एक शो हिट हो जाने भर से आप हिट नहीं हैं। आप एक अच्छे एक्टर हैं, लेकिन सिर्फ उस शो भर के लिए। शो बंद हुआ तो लोग आपको भूल जाएंगे। अपनी पहचान खुद बनाओ, वो अंदर की काबिलियत से आता है। कुछ एक्टर्स में वो खास मौजूदगी होती है, जो हमेशा याद रहती है।”
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।















