TMKOC नए टप्पू की सैलरी जान लग जाएगा झटका, भव्य गांधी से डबल है एक्टर की फीस

Khabarwala 24 News New Delhi: TMKOC तारक मेहता का उल्टा चश्मा कई सालों से लोगों का एंटरटेनमेंट करता आ रहा है। इस शो को 15 साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और आज भी ये लोगों का फेवरेट बना हुआ है। इस शो के हर किरदार को दर्शकों का खूब प्यार मिला है। इसी […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: TMKOC तारक मेहता का उल्टा चश्मा कई सालों से लोगों का एंटरटेनमेंट करता आ रहा है। इस शो को 15 साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और आज भी ये लोगों का फेवरेट बना हुआ है। इस शो के हर किरदार को दर्शकों का खूब प्यार मिला है। इसी वजह से ये शो लंबे समय से चलता आ रहा है। शो में कई कलाकार आ चुके हैं और जा भी चुके हैं लेकिन लोगों ने हर किसी को खुले दिल से अपनाया है और सभी को ढेर सारा प्यार दिया है।

TMKOC तारक मेहता का उल्टा चश्मा में तीन बार टप्पू बदल चुके हैं। सबसे पहले भव्य गांधी इस रोल को निभाते थे। उसके बाद राज अनादकत ने ये रोल निभाया और अब नितीश भलुनीइस किरदार को निभा रहे हैं। नितीश शो के लिए खूब सैलरी चार्ज कर रहे हैं। आप उनकी फीस सुनकर चौंक जाएंगे। फीस की बात करें तो भव्य से 100 प्रतिशथ उनकी फीस ज्यादा है।

भव्य की कितनी थी फीस (TMKOC)

TMKOC तारक मेहता का उल्टा चश्मा की जब शुरुआत हुई थी तब इस किरदार को भव्य गांधी ने निभाया था। भव्य ने 2008 से लेकर 2017 तक ये रोल किया। उसके बाद उन्होंने शो छोड़ दिया क्योंकि वो फिल्मों में अपना हाथ आजमाना चाहते थे। रिपोर्ट्स की माने तो भव्य की फीस एक एपिसोड की 10000 रुपए थी.

कितने फीस लेते थे राज (TMKOC)

TMKOC राज अनादकत ने भव्य को 2017 में रिप्लेस किया था। जब उन्होंने भव्य को रिप्लेस किया तो टप्पू के किरदार की फीस बढ़ गई। राज को एक एपिसोड के लिए 20000 रुपए मिलते थे। भव्य से राज की सैलरी डबल थी। पांच सालों तक ये किरदार निभाने के बाद राज ने भी ये शो छोड़ने का फैसला लिया।

नितीश को कितनी मिल रही सैलरी (TMKOC)

TMKOC नए टप्पू यानी नितीश भलुनी की बात करें तो वो टप्पू की लैगेसी को आगे लेकर जा रहे हैं। उन्हें राज जितनी सैलरी ही मिल रही है। कोईमोई की रिपोर्ट के मुताबिक नितीश को भी 20000 रुपए पर एपिसोड के लिए मिल रहे हैं। नितीश को भी लोगों का खूब प्यार मिल रहा है। टप्पू के किरदार में जो भी एक्टर आया है उसे हमेशा से दर्शकों ने खूब प्यार दिया है। जिसकी वजह से वो हमेशा सभी का फेवरेट रहा है।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News