Bhairon Singh Rathore के निधन पर सुनील शेट्टी ने किया शोक व्यक्त

खबरवाला 24 न्यूज मुम्बई: बाॅडर फिल्म के नायक भैरो सिंह राठौर (Bhairon Singh Rathore) के निधन पर सिने अभिनेता सुनील शेट्टी ने पर शोक व्यक्त किया ।वर्ष 1971 के युद्ध के दौरान लोंगेवाला की लड़ाई में नायक भैरो सिंह राठौर ने अहम जिम्मेदारी निभाई थी। सिने अभिनेता सुनील शेट्टी ने फिल्म बॉर्डर (1997) में भैंरो […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

खबरवाला 24 न्यूज मुम्बई: बाॅडर फिल्म के नायक भैरो सिंह राठौर (Bhairon Singh Rathore) के निधन पर सिने अभिनेता सुनील शेट्टी ने पर शोक व्यक्त किया ।वर्ष 1971 के युद्ध के दौरान लोंगेवाला की लड़ाई में नायक भैरो सिंह राठौर ने अहम जिम्मेदारी निभाई थी।

सिने अभिनेता सुनील शेट्टी ने फिल्म बॉर्डर (1997) में भैंरो सिंह का किरदार निभाया था। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में नायक भैरों सिंह राठौड़ 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध का हिस्सा रहे थे और फिल्म बॉर्डर में सुनील शेट्टी का किरदार उन्हीं पर आधारित था। भैरों सिंह का सोमवार को जोधपुर में निधन हो गया। वह 81 वर्ष के थे।

Bhairon Singh Rathore के निधन पर सुनील शेट्टी ने ट्वीट किया 

अभिनेता सुनील शेट्टी ने ट्वीट किया कि रेस्ट इन पावर नायक भैरों सिंह जी। परिवार के प्रति भावपूर्ण संवेदनाएं। भारत-पाकिस्तान के बीच 1971 की जंग में लोंगेवाला की लड़ाई पर आधारित फिल्म बॉर्डर में सनी देओल, जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी, अक्षय खन्ना, सुदेश बैरी, पुनीत ईस्सर और कुलभूषण खरबंदा ने अहम किरदार निभाए थे।

इस फिल्म में तब्बू, राखी, पूजा भट्ट और शरबानी मुखर्जी भी अहम किरदारों में थीं। राठौर को जैसलमेर के थार रेगिस्तान में लोंगेवाला पोस्ट पर तैनात किया गया था, जहां उन्होंने बीएसएफ के छह से सात जवानों की एक छोटी इकाई की कमान संभाली थी, जिसके साथ सेना की 23 पंजाब रेजिमेंट की 120 जवानों की कंपनी थी। यह इन लोगों की बहादुरी थी जिसने पांच दिसंबर, 1971 को इस स्थान पर एक हमलावर पाकिस्तानी ब्रिगेड और टैंक रेजिमेंट को धूल चटा दी थी। उनकी वीरतापूर्ण कार्रवाई के लिए उन्हें 1972 में सेना पदक मिला। युद्ध के दौरान 14वीं बीएसएफ बटालियन में तैनात राठौर 1987 में सेवानिवृत्त हुए।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News