मीरा राजपूत का जिम लुक वीडियो, फैंस के बीच छाई ‘मॉर्निंग ब्लूज’ वाली अदा

मुंबई, 16 सितंबर (khabarwala24)। अभिनेता शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत भले ही सिनेमा की दुनिया से दूर रहती हैं, लेकिन वह अपने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के बीच अपनी मौजूदगी दर्ज करवाती रहती हैं। उन्होंने मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया।मीरा ने इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन में एक वीडियो पोस्ट […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

मुंबई, 16 सितंबर (khabarwala24)। अभिनेता शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत भले ही सिनेमा की दुनिया से दूर रहती हैं, लेकिन वह अपने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के बीच अपनी मौजूदगी दर्ज करवाती रहती हैं। उन्होंने मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया।

मीरा ने इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन में एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह जिम में मिरर वीडियो बनाती नजर आ रही हैं। लुक की बात करें तो वह जिम आउटफिट पहने हुए हैं, जिससे देख फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि वह एक्सरसाइज करके लौटी हैं या फिर करने जा रही हैं। उन्होंने वीडियो पोस्ट कर कैप्शन में लिखा, “मॉर्निंग ब्लूज बाय।”

मीरा राजपूत सोशल मीडिया पर अपनी जिंदगी की छोटी-बड़ी झलकियां साझा करती रहती हैं। चाहे वह फिटनेस, फैशन, या फिर परिवार के साथ क्वालिटी टाइम हो, वह हमेशा अपने फॉलोअर्स को प्रेरित करती हैं।

इससे पहले मीरा ने इंस्टाग्राम पर बताया था कि वह अपने चेहरे पर फ्रेशनेस और ग्लोइंग त्वचा के लिए हल्दी का इस्तेमाल करती हैं।

उन्होंने बताया कि वह हल्दी को बेसन, दही, या गुलाब जल के साथ मिलाकर फेस पैक के रूप में लगाती हैं, जिससे उनके चेहरे पर निखार बना रहता है।

उन्होंने एक अन्य ‘डू इट योरसेल्फ’ हैक बताया था। मीरा ने कहा था कि एक चम्मच शहद में दो चुटकी हल्दी मिलाएं। अब इस पैक को पूरे चेहरे और गर्दन पर लगा लें। इसे सिर्फ 20 मिनट लगा रहने दें और फिर पानी से धोकर साफ कर लें। इस नुस्खे से त्वचा चमकदार रहेगी।

बता दें कि शाहिद कपूर ने मीरा राजपूत से साल 2015 में गुरुग्राम में शादी की थी। उस वक्त मीरा सिर्फ 20 साल की थीं। दोनों की अरेंज मैरिज थी। शाहिद को पहली ही मुलाकात में मीरा काफी पसंद आ गई थीं, लेकिन मीरा ने हां कहने में करीब छह महीने लगाए। साल 2016 में इस कपल ने बेटी मिशा का स्वागत किया। इसके बाद साल 2018 में बेटे जैन ने जन्म लिया।

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News