‘अर्जुन बेवकूफ’ की शूटिंग शुरू, नए अंदाज में नजर आएंगे संजय मिश्रा, राजेश तैलंग और डॉली सिंह

मुंबई, 20 मार्च (khabarwala24)। अभिनेता संजय मिश्रा, राजेश तैलंग और डॉली सिंह नई इंडिपेंडेंट फिल्म ‘अर्जुन बेवकूफ’ में नजर आएंगे। इस नियो-नोयर डार्क कॉमेडी की शूटिंग शुक्रवार से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शुरू हो चुकी है। यह फिल्म इंडी सिनेमा का एक रोचक प्रोजेक्ट है, जो सस्पेंस और डार्क कॉमेडी का अनोखा मिश्रण पेश […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

मुंबई, 20 मार्च (khabarwala24)। अभिनेता संजय मिश्रा, राजेश तैलंग और डॉली सिंह नई इंडिपेंडेंट फिल्म ‘अर्जुन बेवकूफ’ में नजर आएंगे। इस नियो-नोयर डार्क कॉमेडी की शूटिंग शुक्रवार से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शुरू हो चुकी है। यह फिल्म इंडी सिनेमा का एक रोचक प्रोजेक्ट है, जो सस्पेंस और डार्क कॉमेडी का अनोखा मिश्रण पेश करेगी।

स्मिता सिंह के निर्देशन में बन रही फिल्म के सह-निर्माता आनंद राज हैं। फिल्म ‘अंडमान’ की टीम को फिर से एकजुट करती है। ‘अंडमान’ को अपनी कहानी और अभिनय के लिए काफी सराहना मिली थी।

‘अर्जुन बेवकूफ’ में टीम नियो-नोयर जॉनर में कदम रख रही है, जहां सस्पेंस, डार्क ह्यूमर और ट्विस्ट का तालमेल है। जानकारी के अनुसार, यह फिल्म प्रयागराज में ज्यादातर शूट होगी और टीम का मानना है कि यह दर्शकों को एक नया अनुभव देगी।

मेकर्स के अनुसार, इस फिल्म का उद्देश्य एंटरटेन करने के साथ ही भारतीय इंडिपेंडेंट सिनेमा की सीमाओं को चुनौती देना और नई कहानी कहने का तरीका अपनाना है। फिल्म को 8 पिलर्स मोशन पिक्चर्स ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में संजय मिश्रा, राजेश तैलंग और डॉली सिंह लीड रोल में हैं। ये एक्टर्स फिल्म में अनोखे अंदाज में नजर आएंगे। शूटिंग शुक्रवार सुबह मुख्य कलाकारों और क्रू के साथ शुरू हुई। टीम ने सख्त शेड्यूल बनाया है ताकि फिल्म समय पर पूरी हो सके।

निर्माताओं ने बताया कि ‘अर्जुन बेवकूफ’ इंडी फिल्ममेकिंग की पुरानी सोच को तोड़ने की कोशिश है। यह एक मनोरंजक कहानी है, जिसमें कॉमेडी और सस्पेंस का सही बैलेंस है। संजय मिश्रा अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग और अलग-अलग किरदारों के लिए प्रसिद्ध हैं। उनकी फिल्मों में ‘आंखों देखी’, ‘मसान’ और ‘गोलमाल: फन अनलिमिटेड’ जैसी हिट शामिल हैं।

वहीं, राजेश तैलंग को ‘देव’, ‘मुक्काबाज’ और वेब सीरीज ‘दिल्ली क्राइम’ में उनके मजबूत प्रदर्शन के लिए तारीफ मिली है। डॉली सिंह डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के रूप में लोकप्रिय हुईं और फिर ‘मॉडर्न लव मुंबई’ के साथ ही ‘डबल एक्सएल’ जैसी फिल्मों में अभिनय किया।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News