First 100 Crore Indian Movie Mithun Chakraborty व वर्ल्डवाइड मचाया था तहलका, 100 करोड़ कमाने वाली पहली हिंदी फिल्म

Khabarwala 24 News New Delhi : First 100 Crore Indian Movie बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री का इतिहास जितना पुराना है, उतना ही अधिक मजेदार भी है। हम उस हिंदी फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे 100 करोड़ रुपए की कमाई की थी और यह इंडस्ट्री की पहली हिंदी मूवी थी। जिसके गाने को […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : First 100 Crore Indian Movie बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री का इतिहास जितना पुराना है, उतना ही अधिक मजेदार भी है। हम उस हिंदी फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे 100 करोड़ रुपए की कमाई की थी और यह इंडस्ट्री की पहली हिंदी मूवी थी। जिसके गाने को लोगों ने भरपूर प्यार दिया था। आज भी यह फिल्म लोगों को बखूबी याद है, जिसमें मिथुन चक्रवर्ती नजर आए थे।

40 साल पहले रिलीज (First 100 Crore Indian Movie)

इस फिल्म को रिलीज हुए 40 साल से ज्यादा हो चुके हैं। इसके ताबड़तोड़ कलेक्शन ने हर किसी को हैरान कर दिया था। इन दिनों मूवी से कहीं ज्यादा प्रायोरिटी उसकी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को दी जाती है। पिछले साल की बात करें, तो अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 ने शानदार कमाई की थी और उस साल के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। हालांकि, ऐसा पहली बार नहीं हुआ।

की ताबड़तोड़ कमाई

फिल्म इंडस्ट्री में बॉक्स ऑफिस पर मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) की फिल्म ने झंडे गाड़े थे। इस फिल्म का जादू केवल भारत में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया पर चला था। जिसने 100 करोड रुपए का कलेक्शन किया था। उस वक्त यह बॉलीवुड की पहली फिल्म बन चुकी थी। इसका नाम डिस्को डांसर है, जो 1982 में 10 दिसंबर को रिलीज हुई थी। उस वक्त वर्ल्ड वाइड शॉप करोड रुपए की कमाई शॉपिंग और बहुत बड़ा रिकॉर्ड था।

रातों-रात मिला स्टारडम 

इस फिल्म के डायरेक्टर बब्बर सुभाष थे, जिसमें मिथुन चक्रवर्ती के अलावा राजेश खन्ना, गीता सिद्धार्थ, ओम शिवपुरी और करण राजदान जैसे कलाकारों ने दमदार एक्टिंग की थी। इसके गाने आज भी लोगों की प्लेलिस्ट में मिलती है। भारत से ज्यादा विदेश में इस फिल्म ने फैंस का दिल जीता था। इस फिल्म के बाद रातों-रात मिथुन (Mithun )सुपरस्टार बन गए थे। इसके बाद फैंस एक्टर को बॉलीवुड का दादा कहने लगे।

फिल्म ने फूंक दी थी जान 

इस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) और संगीतकार बप्पी लहरी ने जान फूंक दी थी। दोनों ही पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे, जिन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया था। उनकी फिल्मों के गीत में आई एम ए डिस्को डांसर, जिमी जिमी जिमी, याद आ रहा है और गोरों की ना कालों की जैसे गाने ब्लॉकबस्टर थे। यह आज भी उतने ही अधिक लोकप्रिय हैं। यूट्यूब पर लाखों लोग आज भी इन गानों को सुनते हैं।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

Related News

Breaking News