Facts About Karan Arjun Movie करण अर्जुन की शूटिंग के दौरान जब सलमान और शाहरुख ने किया था कुछ ऐसा, फिल्म डायरेक्टर के भी हाथ पैर फूल गए थे

Khabarwala 24 News New Delhi : Facts About Karan Arjun Movie साल 1995 में रिलीज हुई फिल्म करण अर्जुन तो आपको याद होगी। वही जिसमें शाहरुख खान और सलमान खान ने दो सगे भाइयों का किरदार निभाया था। इनकी मौत के बाद उनका पुनर्जन्म होता है और वो अपनी मौत का बदला लेने के लिए […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : Facts About Karan Arjun Movie साल 1995 में रिलीज हुई फिल्म करण अर्जुन तो आपको याद होगी। वही जिसमें शाहरुख खान और सलमान खान ने दो सगे भाइयों का किरदार निभाया था। इनकी मौत के बाद उनका पुनर्जन्म होता है और वो अपनी मौत का बदला लेने के लिए वापस आते हैं लेकिन इस मूवी की शूटिंग के दौरान कुछ ऐसा हुआ था

जब सलमान खान ने बंदूक उठाकर शाहरुख खान पर तान दी थी और गोली भी चला दी थी। चलिए आज आपको बताते हैं उस किस्से के बारे में जब सलमान और शाहरुख ने मिलकर कुछ ऐसा किया था जिससे डायरेक्टर राकेश रोशन के भी हाथ पैर फूल गए थे।

आखिर क्यों सलमान ने शाहरुख पर चला दी थी गोली (Facts About Karan Arjun Movie)

यह किस्सा फिल्म करण अर्जुन की शूटिंग के दौरान का है। फिल्म के डायरेक्टर राकेश रोशन ने एक इंटरव्यू के दौरान इस किस्से के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि शूटिंग के बाद शाम को पूरी टीम इकट्ठा होकर बैठी थी और सलमान ने बंदूक उठाकर शाहरुख पर गोली चला दी। इसके बाद शाहरुख खान जमीन पर गिर गए। इसके बाद शाहरुख जमीन से उठते हैं और दोनों राकेश रोशन को कहते हैं कि ये केवल प्रैंक था। ये देख राकेश रोशन हक्के-बक्के रह गए और उन्होंने कहा कि ये क्या किया? ये क्या हुआ?

राकेश रोशन ने दी शाहरुख और सलमान को हिदायत (Facts About Karan Arjun Movie)

करण अर्जुन की शूटिंग के दौरान सलमान और शाहरुख के इस प्रैंक ने राकेश रोशन को हैरान कर दिया था। इसके बाद उन्होंने कहा था कि ऐसा मत किया करो, ये बहुत गंभीर बात है। किसी को शॉक लग सकता है और सेट पर कोई मर भी सकता है, लेकिन उस समय वो बच्चे थे इसलिए इस बात को वहीं जाने दिया। बता दें कि राकेश रोशन के डायरेक्शन में बनी फिल्म करण अर्जुन को 30 साल पूरे होने वाले है। इस मौके पर ये फिल्म दोबारा सिनेमाघर में 22 नवंबर 2024 को लगेगी। इस फिल्म में सलमान और शाहरुख के अलावा अमरीश पुरी, राखी, गुलजार, जॉनी लीवर, काजोल, ममता कुलकर्णी जैसे सुपरस्टार्स भी नजर आए थे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

Related News

Breaking News