मुंबई, 11 अक्टूबर (khabarwala24)। dilip kumar 59वीं शादी की सालगिरह पर सायरा बानो ने शादी से जुड़े खास पलों को याद करते हुए अपनी भावनाएं साझा कीं, जो किसी सपने से कम नहीं थे। उन्होंने बताया कि कैसे एक गाना उनकी शादी की रात में एक खूबसूरत माहौल बनाता रहा और वह रात उनकी जिंदगी का सबसे हसीन अनुभव बन गई।
शादी की रात सपने जैसी थी (dilip kumar)
सायरा बानो ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा, “मेरी जिंदगी की सबसे यादगार शामों में से एक, हमारी शादी की रात ‘दो सितारों का जमी पर है मिलन आज की रात’ गाना बज रहा था, जो मानो एक आशीर्वाद की तरह पूरे माहौल में घुला हुआ था। यह गाना रात भर मेरे दिल की खुशी और उमंग को जाहिर करता रहा। उस वक्त मुझे ऐसा लगा जैसे मैं उड़ सकती हूं। शादी की वो रात मेरे लिए एक सपने जैसी थी, जो सच होती दिख रही थी।”
जल्दी कर दी शादी (dilip kumar)
उनका कहना था, ”शादी का दिन बिल्कुल भी भव्य नहीं था। कोई बड़े डिजाइनर नहीं थे, कोई खास योजना नहीं थी। मेरी शादी का जोड़ा इलाके के एक दर्जी ने बनाया था। हर चीज बेहद सादगी से भरी हुई थी, लेकिन फिर भी वह दिन मेरे लिए बिल्कुल परफेक्ट था। शादी नवंबर में होनी थी, लेकिन किस्मत ने कुछ और ही फैसला किया और शादी जल्दी कर दी गई।”
जिंदगी का सबसे अहम दिन (dilip kumar)
उन्होंने बताया कि दिलीप कुमार (dilip kumar) ने फोन पर कहा था, ‘एक मौलवी को बुलाओ और निकाह करवा दो,’ और बस, उसी वक्त उनकी जिंदगी का सबसे अहम दिन शुरू हो गया। यह सब अचानक और बिना किसी खास तैयारी के हुआ, जिससे उस दिन का माहौल मजेदार और दिलचस्प हो गया। शादी का जश्न एक तरह से हलचल और खुशी से भरा हुआ था।
बारात का दृश्य बेहद खास (dilip kumar)
सायरा बानो ने अपनी पोस्ट में आगे बताया, ”बारात का दृश्य भी बेहद खास था। साहब की बारात जब मेरे घर की गली से गुजर रही थी, तो घोड़ी की छतरी उनके सेहरे से टकरा गई। यह नजारा इतना प्यारा था कि याद करते ही आज भी मेरे चेहरे पर मुस्कुराहट आ जाती है। मेरे घर में उस दिन इतने मेहमान आए कि घर हंसी के ठहाकों से गूंज उठा। कई लोग जो कभी मुझसे मिले भी नहीं थे, वे भी परिवार जैसे लग रहे थे।”
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


