Bollywood Pride Aishwarya Rai ऐश्वर्या राय का सिर्फ नाम ही काफी, कहीं इश्क की चोट तो कहीं भाई का दर्द, आंसुओं के सैलाब में डुबो देंगी ये 9 फिल्में

Khabarwala 24 News New Delhi : Bollywood Pride Aishwarya Rai विश्व सुंदरी का खिताब जीतने से लेकर बॉलीवुड की शान बनने तक ऐश्वर्या राय सिर्फ नाम ही काफी है। उन्होंने हमेशा ही शानदार काम किया है। ऐश्वर्या राय इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। आखिरी बार उन्हें मणिरत्नम की […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : Bollywood Pride Aishwarya Rai विश्व सुंदरी का खिताब जीतने से लेकर बॉलीवुड की शान बनने तक ऐश्वर्या राय सिर्फ नाम ही काफी है। उन्होंने हमेशा ही शानदार काम किया है। ऐश्वर्या राय इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं।

आखिरी बार उन्हें मणिरत्नम की पीएस 2 फिल्म में देखा गया था। उसके बाद से वह बॉलीवुड के फंक्शन में तो नजर आती हैं, लेकिन फैंस उन्हें बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्सुक हैं। ऐसे में अगर आप ऐश्वर्या राय की फिल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखना चाहते हैं तो आज हम बताते हैं उनकी 9 ऐसी फिल्मों के बारे में जो आपको वाकई इमोशनल कर देंगी और आपको आंसुओं के सैलाब में डुबो देंगी।

- Advertisement -

देवदास (Bollywood Pride Aishwarya Rai)

साल 2002 में रिलीज हुई ऐश्वर्या राय की फिल्म देवदास देखकर काफी लोग इमोशनल हो गए थे। इस फिल्म में उन्होंने ऐसी लड़की का किरदार निभाया था जिसकी शादी बड़े खानदान में हो जाती है। जिसके बाद कहानी में नया टिवस्ट आता है। फिल्म आप ओटीटी प्लेटफार्म पर जियो सिनेमा ऐप पर देख सकते हैं।

जोधा अकबर (Bollywood Pride Aishwarya Rai)

जोधा अकबर भी एक ऐसी हिस्टॉरिकल फिल्म है, जो आपको इमोशनल कर देगी। इस फिल्म में ऐश्वर्या राय और ऋतिक रोशन लीड रोल में नजर आए थे। ये फिल्म आप नेटफ्लिक्स जी5, डिज्नी पल्स हॉटस्टार, प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

मोहब्बतें (Bollywood Pride Aishwarya Rai)

यश राज बैनर में बनी फिल्म मोहब्बतें में यंग स्टूडेंट्स की लव स्टोरी को दिखाया गया था, जिसमें ऐश्वर्या और शाहरुख की अधूरी प्रेम कहानी को भी दिखाया था, जो वाकई हर किसी को इमोशनल कर सकता है। इस फिल्म को आप अमेजॉन प्राइम वीडियो पर कभी भी देख सकते हैं।

- Advertisement -

ताल (Bollywood Pride Aishwarya Rai)

1999 में आई अक्षय खन्ना, ऐश्वर्या राय की फिल्म ताल भी आप जी5 पर घर बैठे कभी भी देख सकते हैं। फिल्म अभिनेता जैकी श्राफ ने हीरोइन के पिता का किरदार निभाया है। फिल्म को देखकर आप भी काफी इमोशनल हो जाएंगे।

ए दिल है मुश्किल (Bollywood Pride Aishwarya Rai)

2016 में आई ए दिल है मुश्किल में रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा के साथ ऐश्वर्या राय भी साइड रोल में नजर आई थीं। इस फिल्म की स्टोरी लाइन बहुत इमोशनल है, जिसमें ऐश्वर्या की अधूरी लव स्टोरी को दिखाया हैं। ये फिल्म नेटफ्लिक्स, अमेजॉन प्राइम वीडियो, ऐपल टीवी, गूगल प्ले मूवीज और यूट्यूब पर देख सकते हैं।

खाकी (Bollywood Pride Aishwarya Rai)

ऐश्वर्या राय की फिल्म खाकी भी एक पुलिस अफसर की कहानी को बताती है, जो काफी इमोशनल है। इस फिल्म को अमेजॉन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

सरबजीत (Bollywood Pride Aishwarya Rai)

सरबजीत एक रियल लाइफ पर बनी फिल्म है, जिसमें ऐश्वर्या राय ने सरबजीत की बहन का किरदार निभाया था, जो पाकिस्तान जेल में बंद थे। इस फिल्म में ऐश्वर्या के साथ रणदीप हुड्डा भी हैं और यह फिल्म बहुत इमोशनल है। सरबजीत फिल्म को आप अमेजॉन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

रेनकोट (Bollywood Pride Aishwarya Rai)

साल 2004 में आई रोमांटिक ड्रामा फिल्म रेनकोट में अजय देवगन और ऐश्वर्या राय लीड रोल में नजर आए थे। इस फिल्म की स्टोरी लाइन बहुत इमोशनल है। रेनकोट फिल्म को आप अमेजॉन प्राइम वीडियो पर कभी भी देख सकते हैं।

हम दिल दे चुके सनम (Bollywood Pride Aishwarya Rai)

सलमान, ऐश्वर्या और अजय देवगन की फिल्म हम दिल दे चुके सनम 1999 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को आप अमेजॉन प्राइम वीडियो और जियो सिनेमा पर देख सकते हैं। इस फिल्म में सलमान और ऐश्वर्या की अधूरी लव स्टोरी को दिखाया गया था जो आपको इमोशनल कर देगा। इस इमोशनल फिल्म को प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है।

spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News