Quiz General Knowledge बताएं दुनिया का कौन सा देश सबसे ज्यादा हथियार बेचता है?

Khabarwala 24 News. com: Quiz General Knowledge भारत में किसी भी तरह की कोई भी कॉम्पिटिटिव परीक्षा हो, या फिर कोई जॉब इंटरव्यू हो अक्सर जीके से जुड़े सवाल जरूर पूछे जाते हैं। ऐसे में हम आपके लिए हर रोज जनरल नॉलेज से जुड़े सवाल और जवाब लेकर आते हैं, जो आपकी तैयारियों में मदद […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News. com: Quiz General Knowledge भारत में किसी भी तरह की कोई भी कॉम्पिटिटिव परीक्षा हो, या फिर कोई जॉब इंटरव्यू हो अक्सर जीके से जुड़े सवाल जरूर पूछे जाते हैं। ऐसे में हम आपके लिए हर रोज जनरल नॉलेज से जुड़े सवाल और जवाब लेकर आते हैं, जो आपकी तैयारियों में मदद कर सकते हैं। हालांकि, इन सबके अलावा हर किसी को करेंट अफेयर्स और जीके से जुड़े क्वेश्चन और आंसर पढ़ना चाहिए। इससे आपको इतिहास हो या फिर देश और दुनिया में चल रही चीजों के बारे में पता चलता है।

सवाल1: पृथ्वी पर कितने महाद्वीप हैं, इनके नाम क्या-क्या हैं?

जवाब1: पृथ्वी पर कुल 7 महाद्वीप हैं। ये यूरोप, अफ्रीका, एशिया, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, अंटार्कटिका और ऑस्ट्रेलिया हैं।

सवाल2: कौन सा महासागर दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा महासागर है?

जवाब2: हिंद महासागर दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा महासागर माना जाता है। ये पृथ्वी की जल सतह का लगभग 20 प्रतिशत हिस्सा है। हिंद महासागर का सबसे गहरा बिंदु जावा गर्त (सुंडा गर्त) है. ये 8152 मीटर गहरा है।

सवाल3: विश्व का सबसे ऊंचा पर्वत कौन सा है?

जवाब3: माउंट एवरेस्ट विश्व का सबसे ऊंचा पर्वत है। इसकी ऊंचाई 8848.86 मीटर है। इसे दुनिया की सबसे ऊंची चोटी कहा जाता है।

सवाल4: ऐसा कौनसा देश है, जिसे हवाओं का देश कहा जाता है?

जवाब4: डेनमार्क को हवाओं के देश के तौर पर जाना जाता है, क्योंकि पवन से बिजली पैदा करने वाला ये पहला देश है।

सवाल5: दुनिया का कौन सा देश सबसे ज्यादा हथियार बेचता है?

जवाब5: स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट -2024 की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका दुनिया का सबसे बड़ा हथियार निर्यातक देश है। साल 2024 में अमेरिका ने 318.8 बिलियन डॉलर के हथियार बेचे। ये बीते साल के मुकाबले 29 प्रतिशत अधिक है। रिपोर्ट के मुताबिक, रूस दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा हथियार निर्यातक देश है।

Disclaimer- Khabarwala 24 News इस खबर से संबंधित किसी तथ्य की पुष्टि नहीं करता हमारा मकसद,आपके सामान्य ज्ञान को बढ़ाना है। हम आपके लिए इस तरह की जानकारियां विभिन्न विश्वसनीय वेबसाइट्स से जुटाने का प्रयास करते हैं।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News