हिन्द शिरोमणि सम्मान से सम्मानित हुई प्राचार्य डा.साधना तोमर

खबरwala न्यूज 24 हापुड़: भव्या फाउंडेशन जयपुर के अंतरराष्ट्रीय मैत्री सम्मेलन में आर्य कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ.साधना तोमर को हिंद-शिरोमणि सम्मान से सम्मानित किया गया । भव्या फाउंडेशन का अंतरराष्ट्रीय मैत्री सम्मेलन सम्मान-समारोह सुरेश ज्ञान विहार विश्वविद्यालय, जगतपुरा, जयपुर के कालिंदी ऑडिटोरियम में संपन्न हुआ। जिसमें मलेशिया, इंग्लैंड, अमेरिका,कनाडा,न्यूजीलैंड आदि चौदह देशों की विशिष्ट […]

spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

खबरwala न्यूज 24 हापुड़: भव्या फाउंडेशन जयपुर के अंतरराष्ट्रीय मैत्री सम्मेलन में आर्य कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ.साधना तोमर को हिंद-शिरोमणि सम्मान से सम्मानित किया गया ।

भव्या फाउंडेशन का अंतरराष्ट्रीय मैत्री सम्मेलन सम्मान-समारोह सुरेश ज्ञान विहार विश्वविद्यालय, जगतपुरा, जयपुर के कालिंदी ऑडिटोरियम में संपन्न हुआ। जिसमें मलेशिया, इंग्लैंड, अमेरिका,कनाडा,न्यूजीलैंड आदि चौदह देशों की विशिष्ट प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। समारोह में साहित्य, पत्रकारिता, समाज सेवा, शिक्षा, कला, ज्योतिष, उद्यम, कृषि, फिल्म, फैशन, ज्योतिष व अन्य क्षेत्र में अपनी प्रतिभा से विशेष मकाम हासिल करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। अंतर्राष्ट्रीय मैत्री सम्मलेन और हिन्द शिरोमणि सम्मान समारोह-2023 में देश,विदेश की लगभग सौ प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया, जिनमे निशक्त जन, कैंसर पीड़ित और आटिज्म वर्रिएर्स, नेत्रहीन बच्चों और बाल बसेरा गृह के बच्चों को भी सम्मानित किया गया

पहले भी हो चुकी हैं सम्मानित

गत दस जनवरी 2023 को भी डा. साधना तोमर को मॉरीशस में सहोदरी रत्न उपाधि से सम्मानित किया गया था। साहित्य-सृजन के क्षेत्र में वह देश-विदेश से सैंतालीस राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार व उपाधि प्राप्त कर चुकी हैं।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News