Whatsapp Crime: अधिवक्ताओं की व्हाट्सएप आईडी हैक कर रुपये मांगने की शिकायत

खबरवाला न्यूज 24 हापुड़:  पिछले कुछ दिनों से साइबर ठग अधिवक्ताओं की व्हाट्सएप (Whatsapp) आईडी हैक कर रुपये मांग रहे हैं। मोहल्ला अर्जुन नगर निवासी अधिवक्ता अंकुर शर्मा और गांव तिगरी निवासी अधिवक्ता विश्वनाथ त्यागी ने नगर कोतवाली में एक तहरीर दी है। जिसमें उन्होंने किसी के द्वारा उनकी व्हाटसप आईडी हैक कर उनके रिश्तेदार, […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

खबरवाला न्यूज 24 हापुड़:  पिछले कुछ दिनों से साइबर ठग अधिवक्ताओं की व्हाट्सएप (Whatsapp) आईडी हैक कर रुपये मांग रहे हैं। मोहल्ला अर्जुन नगर निवासी अधिवक्ता अंकुर शर्मा और गांव तिगरी निवासी अधिवक्ता विश्वनाथ त्यागी ने नगर कोतवाली में एक तहरीर दी है। जिसमें उन्होंने किसी के द्वारा उनकी व्हाटसप आईडी हैक कर उनके रिश्तेदार, दोस्त व परिचितों से रुपयों देने की मांग कर रहा है।

अधिवक्ता अंकुर शर्मा बताया कि शुक्रवार की रात्रि समय करीब नौ बजे एक व्यक्ति का फोन आया। जिसने कहा कि उनके द्वारा व्हाटसप पर मैंसेज कर कुछ धनराशि उधार के रुप में मांगी गई है। यह सुनकर मैने कहा कि मेरे द्वारा कोई धनराशि किसी से भी नहीं मांगी गई है। जिस पर उक्त व्यक्ति ने व्हाट्सएप पर मैसेज द्वारा मांगी गई धनराशि का फोटो उन्हें भेजा। जिसमें मेरे द्वारा कुछ धनराशि मांगी गई है। लगभग इसी प्रकार की घटना अधिवक्ता विश्वनाथ त्यागी के साथ हुई। इसके अलावा कुछ और अधिवक्ताओं की ओर से ऐसी शिकायतें आ रही हैं।

अधिवक्ताओं का आरोप

अधिवक्ताओं का आरोप है कि उनके नाम व फोटो का गलत प्रयोग किया जा रहा है। जिससे कोई भी बड़ी घटना भी घट सकती है। इसलिए उक्त अज्ञात व्यक्ति द्वारा प्रयोग किए जा रहे मोबाइल नंबरों की वास्तविक स्थिति का पता लगाकर उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाए। अधिवक्ता विश्वनाथ त्यागी ने बताया कि उनकी मेल आई.डी से मैसेज कर उनके पुत्र का एक्सीडेंट होने की जानकारी देते हुए तीस हजार रुपये मांगे गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News