उत्तर प्रदेश: सीबीआई ने डाक विभाग के अधिकारी को रिश्वत लेते हुए पकड़ा

मऊ, 25 सितंबर (khabarwala24)। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने डाक विभाग के एक अधिकारी को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मऊ जिले के मोहम्मदाबाद गोहना पोस्ट ऑफिस में तैनात मेल ओवरसीयर के खिलाफ की गई।अधिकारी पर 10,000 रुपए की रिश्वत मांगने और स्वीकार करने का आरोप है।सीबीआई ने इस मामले में […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

मऊ, 25 सितंबर (khabarwala24)। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने डाक विभाग के एक अधिकारी को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मऊ जिले के मोहम्मदाबाद गोहना पोस्ट ऑफिस में तैनात मेल ओवरसीयर के खिलाफ की गई।

अधिकारी पर 10,000 रुपए की रिश्वत मांगने और स्वीकार करने का आरोप है।

सीबीआई ने इस मामले में गुरुवार को केस दर्ज किया और उसी दिन कार्रवाई करते हुए मेल ओवरसीयर को गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी एक जाल बिछाकर की गई, जिसमें आरोपी को शिकायतकर्ता से रिश्वत की रकम लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा गया।

शिकायतकर्ता ग्रामिण डाक सेवक ब्रांच पोस्ट मास्टर हैं, जो कि ब्रांच ऑफिस बंदिकला, सब ऑफिस मोहम्मदाबाद गोहना, आजमगढ़ डिवीजन, जिला मऊ में कार्यरत हैं। शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्होंने एक महीने की छुट्टी के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था, जिसे ऑनलाइन मैसेज के माध्यम से स्वीकृत कर दिया गया था।

हालांकि, इसके बावजूद सब डिविजनल इंस्पेक्टर (एसडीआई) ने छुट्टी को स्वीकृति देने और ड्यूटी से मुक्त करने के बदले में 10,000 रुपए की अवैध मांग की। यह रकम शिकायतकर्ता से मेल ओवरसीयर के माध्यम से मांगी गई थी।

शिकायतकर्ता ने इस अनुचित मांग की सूचना सीबीआई को दी, जिसके बाद टीम ने मेल ओवरसीयर को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। तय योजना के तहत, जैसे ही मेल ओवरसीयर ने 10,000 रुपए की रिश्वत ली, सीबीआई ने उसे रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।

सीबीआई ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे जल्द ही संबंधित न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले की आगे की जांच जारी है।

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News