मुंबई जेल में सनसनीखेज घटना: कैदी ने जेल अधिकारी पर किया हमला, एफआईआर दर्ज

मुंबई, 28 सितंबर (khabarwala24)। आर्थर रोड जेल से शनिवार दोपहर एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां कैदियों के बीच हुए विवाद को सुलझाने गए एक जेल अधिकारी पर ही कैदी ने हमला कर दिया। इस हमले में अधिकारी चव्हाण गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उनके सिर पर, दाहिनी आंख के पास गहरी […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

मुंबई, 28 सितंबर (khabarwala24)। आर्थर रोड जेल से शनिवार दोपहर एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां कैदियों के बीच हुए विवाद को सुलझाने गए एक जेल अधिकारी पर ही कैदी ने हमला कर दिया।

इस हमले में अधिकारी चव्हाण गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उनके सिर पर, दाहिनी आंख के पास गहरी चोट आई है। घायल जेल अधिकारी ने इस घटना के बाद एनएम जोशी मार्ग पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

- Advertisement -

मुंबई पुलिस ने बताया कि आरोपी कैदी की पहचान अफ्फान सैफुद्दीन खान के रूप में हुई है। उसने उसी जेल में बंद एक अन्य कैदी, मोहम्मद इम्तियाज इस्तियाक खान की बेरहमी से पिटाई कर दी थी। इसकी जानकारी मिलने पर अधिकारी चव्हाण कैदियों के बीच विवाद को शांत कराने पहुंचे और अफ्फान से पूछताछ की कि उसने इम्तियाज को क्यों पीटा।

इसी दौरान, अफ्फान ने अचानक हमला करते हुए अपना सिर जेल अधिकारी के सिर पर मार दिया। इस हमले में चव्हाण बुरी तरह से घायल हो गए और उन्हें तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार, हमले के बाद भी अफ्फान आक्रामक रहा और लगातार गाली-गलौज करता रहा। उसने जेल प्रशासन के कामकाज में बाधा भी डाली। पुलिस अब इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है कि कहीं यह घटना कैदियों के बीच गैंगवार का हिस्सा तो नहीं है।

- Advertisement -

घायल जेल अधिकारी चव्हाण की शिकायत पर एनएम जोशी मार्ग पुलिस स्टेशन में आरोपी कैदी अफ्फान सैफुद्दीन खान के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एनएम जोशी मार्ग पुलिस इस पूरे प्रकरण की आगे की जांच कर रही है।

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News