Khabarwala 24 News Hapur : विद्युत निगम के उपखंड अधिकारी (एसडीओ) ने फोन पर गाली गलौज कर धमकी देने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
बिजली निगम के उपखंड अधिकारी तृतीय पटना मुरादपुर ने थाना हापुड़ देहात में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि बीस सितंबर को वह अपने कार्यालय में विभागीय कार्य कर रहे रहे। उनके विभागीय मोबाइल फोन पर विद्युत आपूर्ति पूछने से संबंध में एक काॅल आई। काॅलर ने अपना नाम कपिल शर्मा बताया। आरोपी ने फोन पर उनके साथ गाली गलौच करते हुए अभद्र व्यवहार किया और धमकी दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।



