Salman Khan House Firing सलमान खान के घर के बाहर दो शूटर्स ने की फायरिंग, बढ़ाई गई सुरक्षा

Khabarwala 24 News New Delhi: Salman Khan House Firing बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। आज रविवार सुबह करीब 5 बजे अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग हुई। सलमान के बांद्रा स्थित घर के बाहर दो अज्ञात लोगों ने 3 राउंड फायरिंग की। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Salman Khan House Firing बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। आज रविवार सुबह करीब 5 बजे अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग हुई। सलमान के बांद्रा स्थित घर के बाहर दो अज्ञात लोगों ने 3 राउंड फायरिंग की। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हमलावर बाइक पर सवार थे। वहीं मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच जांच के लिए मौके पर पहुंच चुकी है। पुलिस ने सलमान के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है।

अलर्ट पर मुंबई पुलिस (Salman Khan House Firing)

रिपोर्ट के अनुसार सलमान के घर के बाहर 2-3 राउंड फायरिंग हुई है। मुंबई क्राइम ब्रांच और ATS की टीम सलमान के घर पहुंच गई हैं। साथ ही फोरेंसिक टीम भी मौके पर जांच के लिए पहुंच गई है। आपको बता दें कि सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर तीन राउंड फायरिंग हुई है। बदमाशों ने हवाई फायरिंग की और भाग निकले। फिलहाल किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

अभिनेता को पहले भी मिल चुकी हैं धमकियां (Salman Khan House Firing)

यह पहली बार नहीं हैं। इससे पहले भी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई कई बार सलमान खान को जान से मारने की धमकी दे चुका है। लॉरेंस एक इंटरव्यू में खुलेआम कहा था कि सलमान खान को मारके रहेगा। वहीं वह अभिनेता-गायक गिप्पी ग्रेवाल के कनाडा स्थित आवास पर भी हमला करा चुका है। लॉरेंस बिश्नोई की धमकी के बाद मुंबई पुलिस ने सलमान खान की सुरक्षा और सख्त कर दी थी।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News