जमीन से आसमान तक अवैध शराब के खिलाफ चल रहा पुलिस का अभियान

खबरwala 24 न्यूज हापुड़: सरकार ने अवैध शराब के धंधे पर अंकुश लगाने और तस्करों की धरपकड़ के लिए सख्तआदेश जारी किए हैं। निकाय चुनावों को देखते हुए पुलिस इस ओर गंभीर है। शराब माफियाओं पर पुलिस लगातार शिकंजा कस रही है। पिछले एक माह की अगर बात करें तो पुलिस ने जिले से दस थानों […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

खबरwala 24 न्यूज हापुड़: सरकार ने अवैध शराब के धंधे पर अंकुश लगाने और तस्करों की धरपकड़ के लिए सख्तआदेश जारी किए हैं।

निकाय चुनावों को देखते हुए पुलिस इस ओर गंभीर है। शराब माफियाओं पर पुलिस लगातार शिकंजा कस रही है। पिछले एक माह की अगर बात करें तो पुलिस ने जिले से दस थानों में 61 मुकदमे दर्ज कर 64 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। करीब एक हजार लीटर देसी और अंग्रेजी शराब पकड़ी है। 1100 लीटर लहन और शराब की छह भट्ठियों को नष्ट किया है।

चुनावों के दौरान जिले में शराब की खपत चार गुना बढ़ने का अनुमान रहता है। ऐसे में माफियाओं व तस्करों की चांदी रहती है। हरियाणा हो या अरूणांचल प्रदेश, दिल्ली हो या आंध्र प्रदेश जिले में हर मार्का की शराब की तस्करी धड़ल्ले से होती है। एेसे शराब माफियाओं के खिलाफ पुलिस गंभीर हो गई है।

तेजी से चल रहा सर्च आपरेशन

– एसपी दीपक भूकर के निर्देश पर शराब के अवैध धंधे पर अंकुश लगने के लिए आसमान से लेकर जमीन तक सर्च आपरेशन चल रहा है। ड्रोन कैमरों की मदद से अवैध शराब भट्टियों की तलाश कर नष्ट किया जा रहा है। पिछले एक माह में पुलिस ने खादर क्षेत्र में धधकने वाली छह शराब की अवैध भट्ठियां और 1100 लीटर लहन नष्ट किया है। जिले से 64 तस्करों को गिरफ्तार भी किया है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News