खड़े ट्रक से टकराया मिनी ट्रक, क्लीनर की मौत, चालक घायल

खबरवाला 24 न्यूज सिंभावली : थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव सिखेड़ा के निकट दिल्ली लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक के पीछे से मिनी ट्रक टकरा गया। हादसे में क्लीनर की मौत हो गई,जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मिनी ट्रक में फंसे क्लीनर के शव को […]

spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

खबरवाला 24 न्यूज सिंभावली : थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव सिखेड़ा के निकट दिल्ली लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक के पीछे से मिनी ट्रक टकरा गया। हादसे में क्लीनर की मौत हो गई,जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मिनी ट्रक में फंसे क्लीनर के शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दोनों वाहनों कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है ।

जिला बुलंदशहर के थाना अहमदगढ़ क्षेत्र अंतर्गत खखोड़ा गांव में रहने वाले विनीत ग्रेटर नोएडा स्थित एक प्राइवेट कंपनी का मिनी ट्रक चलाता है ।शुक्रवार देर रात को वह क्लीनर रायबरेली के थाना जगतपुर क्षेत्र अंतर्गत सुल्तानपुर जनौली में रहने वाले अनुराग के साथ मुरादाबाद से मिनी ट्रक में सामान भरकर ग्रेटर नोएडा लौट रहे थे। जैसे ही वह सिंभावली थाना क्षेत्र अंतर्गत दिल्ली लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित गांव से सिखेड़ा के निकट पहुंचे तो हाईवे किनारे खड़े ट्रक से असंतुलित होकर उनकी मिनी ट्रक टकरा गई, जिसमें क्लीनर की मौके पर ही मौत हो गई ।घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को अस्पताल में भर्ती कराते हुए मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News