नौकरी का झांसा देकर युवक से ठगे 1.25 लाख रुपये, नोएडा में मुकदमा दर्ज

खबरWALA 24 न्यूज नोएडा: सेक्टर 36 नोएडा में रहने वाले एक युवक को पार्ट टाइम नौकरी देने का कथित झांसा देकर साइबर ठगों ने 1.25 लाख रुपये ठग लिए। सेक्टर 39 में इस संबंध में मुकदमा दर्ज कराया गया है। नोएडा पुलिस के अनुसार सेक्टर 36 में रहने वाले सौरव बार्ष्णेय ने थाने में रिपोर्ट दर्ज […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

खबरWALA 24 न्यूज नोएडा: सेक्टर 36 नोएडा में रहने वाले एक युवक को पार्ट टाइम नौकरी देने का कथित झांसा देकर साइबर ठगों ने 1.25 लाख रुपये ठग लिए। सेक्टर 39 में इस संबंध में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

नोएडा पुलिस के अनुसार सेक्टर 36 में रहने वाले सौरव बार्ष्णेय ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है । रिपोर्ट में युवक ने बताया कि एक युवती ने उसे व्हाट्सएप पर संदेश भेज कर पार्ट टाइम नौकरी देने की पेशकश की। संदेश में यह भी बताया गया कि वह एक घंटे काम करके अतिरिक्त धन कमा सकता है।

पुलिस के अनुसार आरोपियों ने सौरव को टेलीग्राम चैनल पर मे जोड़ लिया और उसे इंस्टाग्राम के पोस्ट देकर लाइक करने का काम दिया। आरोपी निवेश के नाम पर अतिरिक्त लाभ का झांसा देकर उससे अलग-अलग खातों में पैसे जमा कराने लगे। पुलिस को पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने इस तरह उससे 1.25 लाख रुपए ठग लिए। नोएडा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News