मुंबई, 27 सितंबर (khabarwala24)। छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (सीएसएमआई), मुंबई पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने 21 से 24 सितंबर के बीच की ड्यूटी के दौरान कई बड़ी कार्रवाइयां करते हुए करोड़ों रुपए के मादक पदार्थ, विदेशी मुद्रा और सोना बरामद किया है। अधिकारियों ने विभिन्न मामलों में दो यात्रियों को गिरफ्तार भी किया है।
पहले मामले में सीमा शुल्क अधिकारियों ने प्रोफाइलिंग के आधार पर कोलंबो से फ्लाइट नंबर यूएल-141 से आए एक यात्री को रोका। जांच में यात्री के ट्रॉली बैग से 2.624 किलो हाइड्रोपोनिक वीड बरामद हुई, जिसकी अवैध बाजार कीमत लगभग 2.62 करोड़ रुपए आंकी गई है। यात्री को एनडीपीएस एक्ट, 1985 के तहत गिरफ्तार किया गया।
दूसरे मामले में विशिष्ट सूचना पर कार्रवाई करते हुए सीमा शुल्क अधिकारियों ने मुंबई से दुबई जा रही फ्लाइट नंबर ईके-509 के एक यात्री को रोका। यात्री के हैंडबैग बैग से 7.11 लाख भारतीय रुपए के बराबर विदेशी मुद्रा बरामद की। मुद्रा को छुपाकर ले जाया जा रहा था।
तीसरे मामले में इसी फ्लाइट (ईके-509) से दुबई जा रहे एक अन्य यात्री को भी रोककर जांच की गई। यात्री के हैंड बैग से विदेशी मुद्रा बरामद हुई, जिसकी भारतीय रुपए में कीमत ₹49.38 लाख बताई गई।
चौथे मामले में प्रोफाइलिंग के आधार पर बैंकॉक से फ्लाइट नंबर एसक्यू-424 से आए एक यात्री को जांच के लिए रोका गया। इस दौरान यात्री के ट्रॉली बैग से 18.400 किलो हाइड्रोपोनिक वीड बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 18.40 करोड़ रुपए आंकी गई। यात्री को एनडीपीएस एक्ट, 1985 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।
पांचवे मामले में विशिष्ट खुफिया जानकारी पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने मुंबई से जकार्ता जाने वाली फ्लाइट नंबर 6ई-1601 के एक यात्री को रोका। जांच के दौरान यात्री के हैंडबैग बैग से 19.17 लाख रुपए के बराबर की विदेशी मुद्रा बरामद हुई।
वहीं, एक अन्य कार्रवाई में इमीग्रेशन क्लीयरेंस काउंटर के पास वॉशरूम से बिना सोने का डस्ट ओवल (अंडाकार) आकार में बरामद किया गया। बरामद सोने का कुल वजन 365 ग्राम है, जिसकी अनुमानित कीमत 38.10 लाख रुपए है। इसे सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के प्रावधानों के तहत जब्त कर लिया गया।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


