पेरिस, 26 अक्टूबर (khabarwala24)। लूव्र म्यूजियम से बेशकीमती रत्नों की दिनदहाड़े चोरी करने वाले संदिग्धों को पेरिस के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों शनिवार को पकड़े गए। पेरिस की प्रॉसिक्यूटर ने रविवार को इसकी जानकारी दी। इनमें से एक चार्ल्स डी गॉल एयरपोर्ट से देश छोड़कर भागने की फिराक में था।
ले पेरिसियन अखबार के मुताबिक (जिसने सबसे पहले यह खबर छापी थी), 30 साल के दो लोगों को शनिवार शाम को गिरफ्तार किया गया। ये दोनों मूल रूप से फ्रांस की राजधानी के सीन-सेंट-डेनिस उपनगर के रहने वाले हैं।
अखबार ने बताया कि ये लोग फ्रेंच पुलिस की नजर में थे, और एक संदिग्ध अल्जीरिया जाने वाला था। पेरिस की प्रॉसिक्यूटर लॉरे बेकुआ ने यह नहीं बताया कि कितने लोगों को गिरफ्तार किया गया या उनके बारे में और कोई जानकारी नहीं दी।
एक बयान में, उन्होंने इस बात पर दुख जताया कि उनकी गिरफ्तारी की जानकारी लीक हो गई।
बेकुआ ने कहा, “इस खुलासे से चोरी हुए रत्नों और सभी अपराधियों की तलाश में जुटे लगभग 100 जांचकर्ताओं की जांच में रुकावट आ सकती है। अभी कोई खास जानकारी देना जल्दबाजी होगी।”
पुलिस सूत्रों के हवाले से, फ्रांस इंटर रेडियो ने बताया कि दोनों पेरिस के सीन-सेंट-डेनिस उपनगर के रहने वाले थे और घटनास्थल पर छोड़ी गई चीजों के फोरेंसिक एनालिसिस से उनकी पहचान हुई, जिसमें एक हेलमेट और एंगल ग्राइंडर जैसी चीजें शामिल थीं।
चोर 19 अक्टूबर को लूव्र के कलेक्शन से लगभग 102 मिलियन डॉलर के आठ कीमती गहने लेकर फरार हो गए थे। उन्होंने दुनिया के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले म्यूजियम के खुलते ही एक क्रेन का इस्तेमाल करके ऊपर की खिड़की तोड़ी, फिर घुसकर सुरक्षा में सेंध लगाई। इसके बाद वो मोटरसाइकिल पर फरार हो गए थे।
–आईएएनएएस
केआर/
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


