Hapur Police Khabarwala 24 News Hapur : यूपी के जनपद हापुड़ की हाफिजपुर पुलिस ने हाईवे किनारे खड़े होने वाले वाहनों से तेल चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को ब्रजनाथपुर नहर पटरी रेलवे पुल के पास से गिरफ्तार कर किया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक कैलाश चंद्र ने बताया कि हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं चोरों वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया हुआ है। हाफिजपुर थाना पुलिस द्वारा हाईवे किनारे खडे वाहनों से तेल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
कौन हैं पकड़े गए आरोपी (Hapur Police )
शहानबाज निवासी ग्राम कल्छीना थाना भोजपुर जनपद गाजियाबाद
साहिल निवासी ग्राम जोलीगढ थाना अगौता जनपद बुलन्दशहर
प्रिन्स निवासी ग्राम श्योराजपुर थाना सूरजपुर जनपद गौतमबुध्दनगर
यह किया गया बरामद (Hapur Police )
करीब 150 लीटर डीजल ।
तेल चोरी करने के उपकरण (02 बाल्टी, पाईप व ड्रम आदि)
घटना में प्रयुक्त आयशर कैन्टर।
एक अवैध तमंचा मय एक जिन्दा कारतूस 315 बोर
एक अवैध चाकू
शातिर अपराधी हैं पकड़े गए आरोप (Hapur Police)
पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपी शातिर अपराधी है। इस गिरोह के सदस्य नेशनल हाईवे पर सड़क किनारे स्थित होटल, ढाबों आदि स्थानों पर खड़े वाहनों से तेल चोरी करते थे।



