Hapur News: थ्रीव्हीलर सवारों ने आग बुझाने जा रहे दमकल कर्मियों के साथ की मारपीट

Hapur News Khabarwala24NewsPilkhuwa(Hapur): आग लगने की सूचना पर एक गांव में जा रहे दमकल कर्मियों के साथ थ्रीव्हीलर सवार तीन युवकों ने अभद्रता कर मारपीट कर दी। दमकल कर्मी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। क्या है मामला लीडिंग फायरमैन प्रमोद कुमार ने मुकदमा […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Hapur News Khabarwala24NewsPilkhuwa(Hapur): आग लगने की सूचना पर एक गांव में जा रहे दमकल कर्मियों के साथ थ्रीव्हीलर सवार तीन युवकों ने अभद्रता कर मारपीट कर दी। दमकल कर्मी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।

क्या है मामला

लीडिंग फायरमैन प्रमोद कुमार ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि अग्रिशमन केंद्र, पिलखुवा पर आग की सूचना मिलने व LFM प्रमोद कुमार मय हमराह चालक संजीव कुमार, फायर मैन सुरेश सिंह व फायरमैन प्रशांत कुमार के वाहन संख्या UP 32 EG 2433 से रवाना होकर आग पर जा रहे थे। जैसे ही वह गालन्द अंडरपास के पास पहुंचे तो एक टेम्पो सड़क के बीचो बीच खड़ा था। जिसने काफी हरन व सायरन बजाने के बावजूद टेम्पो को रास्ते से नहीं हटाया। आग पर पहुंचने में देरी के कारण फायर मैन प्रशांत कुमार ने गाड़ी से उतरकर जैसे ही टेम्पो हटाने के लिए कहा तो उसमे बैठे तीन लड़को ने गाली-गलौच करते प्रशांत कुमार के साथ मारपीट शुरू कर दी। जिसको बचाने के लिए में गाड़ी से उतरकर उनके पास पहुचा तो उन्होंने मेरे साथ भी मारपीट व गाली-गलौच की तथा जान से मारने की धमकी देने लगे।

इसी बीच अन्य फायर कर्मी भी आ गये, जिन्हें देखकर तीनो लड़के भागने लगे जिनमें से हम लोगों ने एक लड़के को मौके पर ही पकड़ लिया। अभियुक्तों द्वारा लोक सेवक को अपने कर्तव्य का निर्वहन करने में बाधा पहुंचाते हुए हमारे साथ उपरोक्त घटना को अंजाम दिया गया है।

पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

फायरमैन के तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Hapur news: थ्रीव्हीलर सवारों ने आग बुझाने जा रहे दमकल कर्मियों के साथ की मारपीट Hapur news: थ्रीव्हीलर सवारों ने आग बुझाने जा रहे दमकल कर्मियों के साथ की मारपीट Hapur news: थ्रीव्हीलर सवारों ने आग बुझाने जा रहे दमकल कर्मियों के साथ की मारपीट

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News