Hapur News प्रेमिका ने दूल्हे को घोड़ी से उतारकर की मारपीट

Hapur News Khabarwala24NewsGarhmukteshwar(Hapur): बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में घुड़चढ़ी के दौरान पड़ोसी जिले के गांव से पहुंची युवती ने दूल्हे के साथ मारपीट कर दी। इस दौरान युवती ने दूल्हे को अपना प्रेमी बताते हुए दूसरी शादी करने का आरोप लगाया । पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवती ने दूल्हे के […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Hapur News Khabarwala24NewsGarhmukteshwar(Hapur): बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में घुड़चढ़ी के दौरान पड़ोसी जिले के गांव से पहुंची युवती ने दूल्हे के साथ मारपीट कर दी। इस दौरान युवती ने दूल्हे को अपना प्रेमी बताते हुए दूसरी शादी करने का आरोप लगाया । पुलिस मामले की जांच कर रही है।

युवती ने दूल्हे के साथ  

शुक्रवार की देर शाम को क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले युवक की बारात जानी थी। जिसके तहत देर शाम को घुड़चढ़ी की रस्म अदायगी हो रही थी ।दूल्हा घोड़ी पर बैठा हुआ था। रिश्तेदार बैंड बाजे की धुन कर नाचने में व्यस्त थे, तभी पड़ोसी जिले अमरोहा के एक गांव में रहने वाली युवती स्कूटी पर सवार होकर एक महिला के साथ पहुंची। युवती ने दूल्हे को घोड़ी से उतार लिया और उसके साथ जमकर मारपीट की।इस घटना को देखकर मौके पर मौजूद अन्य लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

कई सालों से चल रहा था प्रेम प्रसंग

दूल्हे के साथ मारपीट होते देख आसपास में मौजूद लोगों ने जैसे-तैसे युवती को अलग किया और घटना की जानकारी बहादुरगढ़ थाना पुलिस को दी। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मारपीट करने वाली युवती सहित उसके साथ मौजूद महिला और दूल्हे पक्ष के अन्य लोगों को थाने लेकर पहुंच गए।पुलिस को युवती ने बताया कि दूल्हा बना युवक पिछले कई साल से उसके साथ प्रेम प्रसंग कर रहा था, जबकि उसके साथ शारीरिक संबंध भी बना चुका है ,जिसके सबूत उसके पास है ।लेकिन स्थानीय पुलिस उसका सहयोग नहीं कर रही है और आरोपित पक्ष के साथ मिली हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Hapur news प्रेमिका ने दूल्हे को घोड़ी से उतारकर की मारपीट Hapur news प्रेमिका ने दूल्हे को घोड़ी से उतारकर की मारपीट Hapur news प्रेमिका ने दूल्हे को घोड़ी से उतारकर की मारपीट

 

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News