अवैध पटाखा फैक्ट्री में दलाल के माध्यम से आता था बारूद

खबरwala 24 न्यूज धौलाना : औद्योगिक क्षेत्र में स्थित अवैध पटाखा फैक्ट्री में बारूद की सप्लाई दलाल के माध्यम से होती है। पुलिस ने इस मामले से विभिन्न बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए दोबारा से जांच शुरू की है। पुलिस के निशाने पर केमिकल, पोटाश आदि खतरनाक रसायन की गुपचुप तरीके से सप्लाई करने वाले […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

खबरwala 24 न्यूज धौलाना : औद्योगिक क्षेत्र में स्थित अवैध पटाखा फैक्ट्री में बारूद की सप्लाई दलाल के माध्यम से होती है।

पुलिस ने इस मामले से विभिन्न बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए दोबारा से जांच शुरू की है। पुलिस के निशाने पर केमिकल, पोटाश आदि खतरनाक रसायन की गुपचुप तरीके से सप्लाई करने वाले लोग हैं। इनमें कई लोग आसपास के क्षेत्र के भी शामिल हैं। जिनके बारे में मुखबिर और खुफिया विभाग के माध्यम से पुलिस जानकारियां एकत्रित कर रही है।

बारूद के सप्लायर तक पहुंचने के लिए जेल में बंद और जमानत पर आ चुके लोगों से पुलिस दोबारा से पूछताछ करेगी। जेल में बंद आरोपितों से पूछताछ के लिए पुलिस की तरफ से न्यायालय में प्रार्थना पत्र दाखिल किया जा चुका है।

पिछले दिनों पुलिस क्षेत्राधिकारी पिलखुवा वरुण मिश्रा ने थाना पुलिस की तरफ से तैयार की गई चार्जशीट को वापस कर दिया था और बारूद सप्लायर का पता लगाने एवं कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके चलते प्रकरण में दोबारा से पुलिस ने जांच शुरू की है। मामले की जांच वरिष्ठ उपनिरीक्षक कर रहे है। अब तक की जांच में सामने आया है कि पटाखा तैयार करने में इस्तेमाल होने वाला बारूद पंजाब के जालंधर से आता है। बारूद सप्लायर का सीधे तौर पर पटाखा फैक्ट्री मालिक वसीम से जुड़ाव नहीं था। दलालों के माध्यम से बारूद फैक्ट्री तक पहुंचता था।

थाना प्रभारी निरीक्षक सुमन कुमार का कहना है कि जल्द ही बारूद सप्लायर का पता कर लिया जाएगा। फैक्ट्री मालिक वसीम वर्तमान में जेल में है। वसीम से जेल में जाकर पूछताछ की जाएगी। इसके लिए न्यायालय में प्रार्थना पत्र दाखिल किया गया है। वहीं मामले से जुड़े सभी आरोपितों को पूछताछ के लिए थाने बुलाया जाएगा। जिसके लिए उन्हें नोटिस भेजने की तैयारी चल रही है।

बता दें, विगत चार जून को मसूरी-गुलावठी रोड पर यूपीसीडा के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित रुही इंडस्ट्रीज के नाम से संचालित अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका हो गया था। जिसमें 17 कामगारों की मौत हो गई थी। धमाके में झुलसे 16 कामगार आज भी उपचाराधीन है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News