CLOSE

greater noida रॉन्ग साइड एंट्री पर बवाल, गार्डों ने महिला से भी की मारपीट; दोनों पक्ष के चार गिरफ्तार

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

ग्रेटर नोएडा, 4 अक्टूबर (khabarwala24)। ग्रेटर नोएडा (greater noida) के बिसरख थाना क्षेत्र स्थित आम्रपाली गोल्फ होम्स एंड किंग्सवुड सोसायटी में शुक्रवार देर रात रॉन्ग साइड एंट्री को लेकर बड़ा विवाद हो गया। मामूली बहस मारपीट में तब्दील हो गई, जिसमें एक महिला को भी पीटा गया। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें गार्ड और सोसायटी वाले एक-दूसरे से भिड़ते नजर आ रहे हैं।

क्या है पूरा मामला (greater noida)

मामला शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे का है। जानकारी के अनुसार, अर्जुन नामक निवासी अपनी कार से सोसाइटी के निकास गेट से अंदर घुसने की कोशिश कर रहे थे। गेट पर तैनात गार्डों ने जब उन्हें रोका तो दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ गई कि गार्ड सत्यम शुक्ला और गौतम सिंह ने अर्जुन पर हमला कर दिया। झगड़े को शांत कराने के लिए वहां मौजूद कुछ लोग बीच-बचाव करने लगे।

भीड़ के काबू करने का प्रयास किया (greater noida)

इसी दौरान एक महिला भी विवाद में आ गई। आरोप है कि गार्डों ने महिला के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की, जबकि वह केवल झगड़ा रोकने की कोशिश कर रही थी। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी भी हालात संभालने के लिए आगे आए और भीड़ को काबू करने का प्रयास किया।

- Advertisement -

क्या कहते हैं थाना प्रभारी (greater noida)

कोतवाली प्रभारी मनोज सिंह ने बताया कि घटना रॉन्ग साइड से प्रवेश को लेकर हुई थी। दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गार्ड सत्यम शुक्ला और गौतम सिंह के साथ ही निवासी अर्जुन और अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया है।

फिलहाल शांति व्यवस्था कायम है और मामले की जांच की जा रही है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि सोसायटी में ट्रैफिक अनुशासन और गार्डों के व्यवहार को लेकर पहले भी कई शिकायतें की गई थीं, लेकिन उस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए। उन्होंने मांग की है कि सुरक्षा व्यवस्था और गार्डों के आचरण की निगरानी के लिए पुख्ता व्यवस्था बनाई जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों।

Source : IANS

- Advertisement -

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-