गोंडा, 16 सितंबर (khabarwala24)। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में स्वास्थ्य केंद्र निर्माण में हुए घोटाले के मामले में समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
यह मामला वर्ष 2017-18 में हलधरमऊ और कटरा बाजार ब्लॉक में हुए सीएचसी निर्माण कार्य से जुड़ा है, जिसमें करोड़ों की सरकारी धनराशि में अनियमितता बरती गई।
इस घोटाले में पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव के साथ-साथ उनके पिता राजेंद्र श्रीवास्तव को भी आरोपी बनाया गया है। जांच में सामने आया कि बिना किसी टेंडर प्रक्रिया के ही पूर्व विधायक के पिता की फर्म को ठेका दे दिया गया। यही नहीं, 4.16 लाख रुपए की राशि भी गलत तरीके से फर्म को ट्रांसफर की गई।
इस मामले की जांच विजिलेंस टीम द्वारा की गई, जिसमें पूर्व विधायक सहित कुल पांच लोगों को दोषी पाया गया। इस कार्रवाई के बाद अयोध्या सेक्टर के विजिलेंस थाने में संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई गई है। दर्ज मुकदमे में गबन और साजिश रचने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
विजिलेंस की रिपोर्ट के अनुसार, यह सारा खेल वर्ष 2017-18 में रचा गया, जब गोंडा के हलधरमऊ और कटरा बाजार ब्लॉकों में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण कार्य किए जा रहे थे।
इस घोटाले में बहराइच और गोंडा जिले के पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारियों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है। उन पर निर्माण कार्य की निगरानी और फंड के लेन-देन में लापरवाही और मिलीभगत के आरोप हैं।
सरकार की ओर से जब यह मामला सामने आया, तो विजिलेंस जांच के आदेश दिए गए थे, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद यह कार्रवाई की गई। अब यह केस गहन जांच के दौर में है, और आने वाले समय में और भी कई खुलासे हो सकते हैं।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


