गाजीपुर और सुलतानपुर पुलिस ने बरामद किया सवा करोड़ का मादक पदार्थ, पांच गिरफ्तार

खबरवाला 24 न्यूज गाजीपुर/सुलतानपुर : गाजीपुर और सुलतानपुर जिले की पुलिस ने अलग-अलग इलाकों से मादक पदार्थों की तस्करी करने के आरोप में मां-बेटे समेत कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि उनके कब्जे से सवा करोड़ रुपये से अधिक कीमत की हेरोइन और स्मैक बरामद की गई है। पुलिस के […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

खबरवाला 24 न्यूज गाजीपुर/सुलतानपुर : गाजीपुर और सुलतानपुर जिले की पुलिस ने अलग-अलग इलाकों से मादक पदार्थों की तस्करी करने के आरोप में मां-बेटे समेत कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि उनके कब्जे से सवा करोड़ रुपये से अधिक कीमत की हेरोइन और स्मैक बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार गाजीपुर जिले की कोतवाली थाना क्षेत्र की पुलिस ने एक लाख रुपये मूल्य की हेरोइन जब्त की और तीन मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया। बरामद हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक करोड़ रुपये आंकी गयी है। उधर, सुलतानपुर में बल्दीराय थाना क्षेत्र की पुलिस ने सोमवार को मादक पदार्थ तस्करी में शामिल एक मां-बेटे को गिरफ्तार किया और उनके पास से 250 ग्राम स्मैक बरामद की। पुलिस के अनुसार, पकड़े गए स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 25 लाख रुपये है।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News