Patrol पंपों से डीजल लेकर फरार हुआ वाला गिरोह सदस्य, कई जनपदों में दे रहे वारदात को अंजाम

खबरवाला 24 न्यूज हापुड़: जनपद हापुड़ और आसपास के जिलों में इन दिनोंPatrol पेट्रोल पंपों से डीजल लेकर बिना पैसे दिए फरार होने वाला गिरोह सक्रिय है। पिछले पंद्रह दिनों में इन तीनों जिलों में कार सवारों ने करीब 11 वारदातों को अंजाम दिया है। इनमें से कुछ ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

खबरवाला 24 न्यूज हापुड़: जनपद हापुड़ और आसपास के जिलों में इन दिनोंPatrol पेट्रोल पंपों से डीजल लेकर बिना पैसे दिए फरार होने वाला गिरोह सक्रिय है। पिछले पंद्रह दिनों में इन तीनों जिलों में कार सवारों ने करीब 11 वारदातों को अंजाम दिया है। इनमें से कुछ ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस को बदमाशों की तलाश है।

क्या है मामला

Patrol पेट्रोल पंप मालिकों ने बताया कि सफेद रंग की एक आई 20 और वर्ना कार पेट्रोल पंपों पर पहुंचती है। कार सवार दो या तीन लोग खुद को हाईवे पर काम करने वाले बताकर कार में रखी कैन में डीजल भरवाते हैं। करीब 28 से 30 हजार का डीजल इस कैन में आता है। इसके बाद ये कार में भी पेट्रोल फुल कराते हैं और मौका पाते ही कार स्टार्ट कर फरार हो जाते हैं। हापुड़ में गढ़ रोड और निजामपुर स्थित पेट्रोल पंप के अलावा गांव सरुरपुर स्थित पेट्रोलपंप को ये लोग अपना निशाना बना चुके हैं।

रात के समय सक्रिय रहता है गैंग

इसके अलावा हापुड़ में तीन गाजियाबाद में चार और बुलंदशहर में तीन वारदात को अंजाम दिया जा चुका है। रात के समय यह गैंग सक्रिय हो जाता है और उन Patrol पेट्रोल पंपों को निशाना बनाता है जो सुनसान स्थानों पर होता है। तहरीर के आधार पर पुलिस इस गैंग की तलाश कर रही है।

सीसीटीवी में कैद हुई गाड़ी

निजामपुर के पास स्थिति पेट्रोल पंप पर भी इस गैंग के सदस्यों ने वारदात को अंजाम दिया था। घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News