Bareilly मात्र 10 रुपए की वसूली में फर्जी सिपाही हुआ गिरफ्तार

Khabarwala24 News Bareilly : उत्तर प्रदेश के जनपद बरेली में खुद को सिपाही बताकर वाहनों से दस-बीस रुपये वसूलने वाले पुलिस फॉलोअर के बेटे को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ईको चालक ने दस रुपए की वसूली के आरोप में उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। क्या है पूरा मामला बदायूं में थाना उसहैत […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala24 News Bareilly : उत्तर प्रदेश के जनपद बरेली में खुद को सिपाही बताकर वाहनों से दस-बीस रुपये वसूलने वाले पुलिस फॉलोअर के बेटे को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ईको चालक ने दस रुपए की वसूली के आरोप में उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

Bareilly मात्र 10 रुपए की वसूली में फर्जी सिपाही हुआ गिरफ्तार

क्या है पूरा मामला

बदायूं में थाना उसहैत के गांव शिम्भू नगला निवासी मुकेश एक जुलाई को अपनी ईको से सवारी छोड़ने बरेली आए थे। जब वह गाड़ी लेकर चौपला पुल के नीचे खड़े थे । आरोप है कि इसी दौरान शराब के नशे में धुत युवक वहां पहुंचा और खुद को पुलिस वाला बताकर वहां पर गाड़ी खड़ी करने के लिए धमकाने लगा। कहा कि वहां पर गाड़ी खड़ी करने के लिए दस रुपये देने पड़ेंगे और उसे धमकाकर दस रुपये वसूल भी किए। इसी दौरान किसी अन्य से उसने 20 रुपये वसूल किए, जिसकी किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

इस मामले में पुलिस ने मुकेश की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया और वीडियो के आधार पर शिनाख्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मकदूम बताया। वह पुलिस लाइन में रहने वाली महिला फॉलोअर का बेटा है।

Add Bareilly मात्र 10 रुपए की वसूली में फर्जी सिपाही हुआ गिरफ्तार Bareilly मात्र 10 रुपए की वसूली में फर्जी सिपाही हुआ गिरफ्तार Bareilly मात्र 10 रुपए की वसूली में फर्जी सिपाही हुआ गिरफ्तार

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News